Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: तेनालीराम की कहानी: तेनाली रामा और स्वर्ग की खोज
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां > तेनालीराम की कहानी: तेनाली रामा और स्वर्ग की खोज
Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां

तेनालीराम की कहानी: तेनाली रामा और स्वर्ग की खोज

Moral Stories
7 Min Read
SHARE

बहुत समय पहले की बात है। विजयनगर नाम का राज्य था। वहां के राजा थे कृष्णदेव राय। वह हमेशा अपनी प्रजा और राज्य के सुख व शांति के लिए काम करते रहते थे। उनके राज्य में तेनालीराम नाम का एक कवि भी था, जो बेहद ही चतुर और बुद्धिमान था। इसी कारण राजा बिना उसकी सलाह के कोई भी काम नहीं करते थे। यही बात राज्य के सभी दरबारियों को बहुत खटकती थी और वो मौका ढूंढते रहते थे कि कब उन्हें तेनालीराम को नीचा दिखाने का मौका मिले।

एक दिन राजा ने सभी मंत्रियों और दरबारियों को राज्यसभा में हाजिर होने को कहा। उन्होंने सभी को संदेश भिजवाया कि उन्हें किसी सवाल का जवाब चाहिए, जिसका उत्तर जानने के लिए वह बहुत उत्सुक हैं। राजा के संदेश पर अगले दिन सभी दरबारी और मंत्रीगण राज्यसभा में उपस्थित हो गए।

सभी जानने के लिए बेताब थे कि आखिर राजा किस सवाल का उत्तर जानना चाहते हैं। तभी राजा ने सभी लोगों का राज्यसभा में स्वागत करते हुए कहा, “बचपन में मैंने एक जगह का नाम सुना था, जिसे दुनिया में सबसे सुन्दर माना जाता है। वह है स्वर्ग। मैं उस जगह को देखना चाहता हूं। क्या आपमें से कोई जानता है कि स्वर्ग कहां है?”

राजा की यह बात सुनकर सभी हैरान थे और आपस में बात करने लगे कि राजा को कैसे बताएं कि स्वर्ग नाम की कोई जगह ही नहीं है। ऐसे में सभी ने तेनालीराम को नीचा दिखने के लिए आगे किया और कहा महाराज तेनाली ही है, जिसे स्वर्ग का मार्ग पता हो सकता है। आप उसी से पूछिए।

सभी के मुंह से एक ही जवाब सुनते ही राजा ने तेनाली से पूछा, “क्यों तेनालीराम तुम जानते हो स्वर्ग कहां है?”

तेनालीराम बोला, “जी महाराज, मुझे मालूम है स्वर्ग कहां हैं, लेकिन आपको वहां ले जाने के लिए मुझे दो महीने का समय और करीब दस हजार सोने के सिक्के चाहिए होंगे।”

तेनालीराम की बात सुनकर राजा तैयार हो जाते हैं। वह कहते हैं, “तेनाली मैं तुम्हें समय और सोने के सिक्के दोनों ही देता हूं, लेकिन दो महीने पूरे होने के बाद तुम्हें मुझे स्वर्ग ले चलना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो तुम्हें दंड दिया जाएगा।

राजा के यह बात सुनकर सभी दरबारी मन ही मन मुस्काए और सोचने लगे कि स्वर्ग तो है ही। ऐसे में तेनालीराम को दंड तो भुगतना ही होगा, लेकिन तेनालीराम के चेहरे पर तनिक भी शिकन नहीं थी। उसने राजा से 10 हजार सोने के सिक्के लिए और वहां से बाहर की ओर चल दिया।

धीरे-धीरे समय बीतने लगा और दो महीने भी निकल गए, लेकिन तेनाली रामा का कोई अता-पता नहीं था। राज दरबार में बातें होने लगी कि तेनाली 10 हजार सोने के सिक्के लेकर भाग गया। यह बातें जब राजा के कान तक पहुंची, तो वह तेनाली रामा पर बहुत गुस्सा हुए। उन्होंने अपने सिपाहियों को आदेश दिया कि वो किसी भी हाल में तेनाली को ढूंढ कर लाएं।

सिपाहे तेनालीराम की खोज में निकल ही रहे थे कि तेनाली राजदरबार में खुद ही हाजिर हो गए। राजा ने गुस्से से पूछा, “कहां थे इतने दिनों से।”

तेनालीराम बोला, “महाराज मैं स्वर्ग की खोज में गया था।”

राजा ने कहा. “मिला स्वर्ग?”

तेनाली बोला, “जी महाराज मुझे मिल गया स्वर्ग। मैं कल आपको वहां ले चलूंगा।”

तेनाली की यह बात सुनकर राजा का क्रोध शांत हुआ। अगले दिन राजा सभी दरबारियों के साथ तेनाली को लेकर स्वर्ग देखने के लिए निकल पड़े। तेनाली राम उन्हें दूर जंगलों के बीच ले गया और वहां कुछ समय आराम के बाद आगे की यात्रा करने की बात कही। चलते-चलते सभी पूरी तरह थक चुके थे, इसलिए राजा के साथ-साथ सभी ने तेनाली की यह सलाह मान ली।

वह जंगल बहुत ही सुंदर और मनमोहक था। ठंडी-ठंडी हवा चल रही थी। चारों ओर हरे-भरे पेड़ थे, जिन पर रंग-बिरंगे फूल और फल लदे हुए थे। राजा ने कुछ देर वहां विश्राम किया और अनुभव किया कि जिस तरह के वातावरण की कामना वह स्वर्ग के लिए कर रहे थे, वहीं माहौल इस जंगल में उन्हें महसूस हो रहा था, लेकिन एक मंत्री ने राजा को स्वर्ग जाने की बात याद दिलाई।

स्वर्ग जाने की बात याद आते ही राजा ने तेनाली राम से चलने को कहा। तेनाली ने कहा, “महाराज मैं आगे चलने से पूर्व आपसे कुछ कहना चाहता हूं।”

राजा बोले, “कहो तेनाली क्या कहना चाहते हो।”

तेनाली के कहा, “महाराज यह जगह आपको बिल्कुल वैसी ही नहीं लगा रही। जैसा आप स्वर्ग के बारे में अनुभव कर रहे थे।”

राजा ने कहा, “हां, इस बात में तो बिल्कुल भी शक नहीं कि यहां का वातावरण बहुत ही शांत और मन को प्रसन्न कर देने वाला है, जैसा मैंने स्वर्ग के बारे में सोचा था।”

राजा की यह बात सुनते ही तेनाली बोला कि महाराज जब ईश्वर ने धरती पर स्वर्ग जैसा अनुभव कराने वाली जगह बनाई है, तो उस स्वर्ग की क्या कामना करना, जिसका वाकई में कोई अस्तित्व ही नहीं है।

राजा को तेनाली की बात समझ में आ जाती है। राजा कहते हैं, “तेनाली तुम बिल्कुल ठीक कह रहे हो, लेकिन उन सोने के सिक्कों का क्या जो मैंने तुम्हे दिए थे?”

तेनालीराम ने कहा, “महाराज मैंने उन सिक्कों से यहां मौजूद सभी पेड़-पौधों के लिए खाद वगैरह खरीदे है, ताकि जिस स्वर्ग को आप देखने के लिए अपने राज्य को छोड़कर इतनी दूर आए हैं, उस स्वर्ग को अपने ही राज्य में जगह दी जा सके।”

तेनाली की यह बात सुनकर राजा खुश हो जाते हैं और राज्य लौटकर तेनालीराम को उसकी बुद्धिमानी के लिए इनाम देते हैं।

कहानी से सीख:

तेनाली रामा और स्वर्ग की खोज कहानी से सीख मिलती है कि बुद्धि से अगर काम लिया जाए, तो कोई भी काम असंभव नहीं होता। बस जरूरत होती है सही दिशा में सोचने की।

You Might Also Like

तेनाली रामा की कहानियां: होली उत्सव औaर महामूर्ख की उपाधि | Holi Utsav aur Mahamurkh Ki Upadhi Story in Hindi

तेनाली रामा की कहानियां: तेनालीराम का न्याय | Tenali Raman ka Nyay Story in hindi

तेनाली रामा की कहानियां: उबासी की सजा | Ubasi Ki Saja Tenali Raman Story in Hindi

तेनाली रामा की कहानियां: कौवों की गिनती | Counting of Crows Story in Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पानीपत का युद्ध (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) The Battle of Panipat 1, 2, 3 in Hindi पानीपत का युद्ध (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) The Battle of Panipat 1, 2, 3 in Hindi
Next Article Caring for Others – Moral Story for Kids

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां

तेनाली रामा की कहानियां: होली उत्सव औaर महामूर्ख की उपाधि | Holi Utsav aur Mahamurkh Ki Upadhi Story in Hindi

Moral Stories
Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां

तेनाली रामा की कहानियां: तेनालीराम का न्याय | Tenali Raman ka Nyay Story in hindi

Moral Stories
Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां

तेनाली रामा की कहानियां: उबासी की सजा | Ubasi Ki Saja Tenali Raman Story in Hindi

Moral Stories
Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां

तेनाली रामा की कहानियां: कौवों की गिनती | Counting of Crows Story in Hindi

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?