Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: तेनालीराम की कहानी: तेनाली रामा और अंगूठी चोर | Tenali Rama Aur Anguthi Chor
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां > तेनालीराम की कहानी: तेनाली रामा और अंगूठी चोर | Tenali Rama Aur Anguthi Chor
Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां

तेनालीराम की कहानी: तेनाली रामा और अंगूठी चोर | Tenali Rama Aur Anguthi Chor

Moral Stories
4 Min Read
SHARE

राजा कृष्ण देव राय बहुत ही कीमती आभूषण पहना करते थे, लेकिन उनके सभी आभूषणों में से सबसे प्रिय थी उनकी कीमती रत्न जड़ित अंगूठी। वो हर वक्त अपने अंगूठी को देखा करते थे। इतना ही नहीं वो दरबार में भी सभी को वो अंगूठी दिखाया करते थे, लेकिन एक दिन महाराज अपने दरबार में काफी उदास बैठे थे। उन पर उनके सबसे खास मंत्री तेनाली रामा की नजर गई। वो राजा के पास आए और उन्होंने राजा की उदासी का कारण पूछा। राजा ने बताया कि उनकी सबसे कीमती अंगूठी चोरी हो गई है और चोर उनके अंगरक्षकों में से ही कोई एक है। राजा की बात सुनकर तेनाली राम ने तुरंत कहा कि वो जल्द उनके अंगूठी चोर को पकड़ लेंगे।

तेनाली की बात सुनकर राजा काफी खुश हुए। तेनाली ने राजा के सभी अंगरक्षकों को बुलाया और कहा, ‘मुझे पता है कि महाराज का अंगूठी चोर आप में से ही कोई एक है। जो निर्दोष है उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन जो गुनहगार है, वो सजा भुगतने के लिए तैयार रहे। आप सभी मेरे साथ काली माता के मंदिर चलें।’

तेनाली की यह बात सुनकर राजा हैरान हो गए और बोले, ‘चोर पकड़ने के लिए मंदिर क्यों जाना?’

तेनाली ने कहा, ‘महाराज आप धैर्य रखें। मंदिर में ही चोर का पता चलेगा।’

सभी मंदिर पहुंच गए। तेनाली पहले मंदिर के अंदर गए और पुजारी के कानों में कुछ कहा। फिर तेनाली ने बाहर आकर अंगरक्षकों को बारी-बारी से काली माता के पैर छूकर आने को कहा। तेनाली ने सभी को यह भी कहा कि आज रात मां काली सपने में आकर उन्हें चोर का नाम बताएंगी। तेनाली की बात सुनकर सभी अंगरक्षक एक-एक कर मंदिर के अंदर जाते और काली मां के पैर छूकर बाहर आते। अंगरक्षक जैसे ही बाहर आते तेनाली उनके हाथ सूंघता और उन्हें कतार में खड़ा कर देता। जब सारे अंगरक्षकों ने काली मां के पैर छू लिए, तो राजा ने कहा, ‘चोर का पता तो सुबह चलेगा, लेकिन तब तक इनका क्या करें?’

फिर तुरंत तेनाली राम बोले, ‘नहीं महाराज चोर का पता चल चुका है।’ वहां पर मौजूद हर कोई हैरान हो गया। तेनाली ने कहा सातवें स्थान पर खड़ा अंगरक्षक ही चोर है। यह सुनते ही वो अंगरक्षक भागने लगा, लेकिन तब तक अन्य अंगरक्षकों ने उसे धर-दबोचा।

वहां मौजूद हर कोई हैरान था कि तेनाली को कैसे पता चला कि यही चोर है। तेनाली ने सबको बताया, ‘मैंने मंदिर में आते ही पुजारी जी से बोलकर काली मां के मूर्ति के चरणों में सुगंधित इत्र लगवा दिया था। जिस कारण जो भी काली मां के पैर छूता सुगंध उसके हाथों पर आ जाती, लेकिन जब उसने सातवें स्थान पर खड़े अंगरक्षक के हाथ सूंघे, तो उसमें कोई सुगंध नहीं थी। उसने पकड़े जाने के डर से काली मां के पैर छुए ही नहीं। ऐसे में यह बड़ी आसानी से पता चल गया कि असली चोर वही था।’

तेनाली की बात सुनकर राजा बहुत खुश हुए और तेनाली को कई सारे उपहार से सम्मानित किया।

कहानी से सीख

जो भी कोई व्यक्ति गलत काम करता है, उसे उसका फल जरूर मिलता है। बुरे काम करने वाला व्यक्ति कभी नहीं बच पाता है।

You Might Also Like

तेनाली रामा की कहानियां: होली उत्सव औaर महामूर्ख की उपाधि | Holi Utsav aur Mahamurkh Ki Upadhi Story in Hindi

तेनाली रामा की कहानियां: तेनालीराम का न्याय | Tenali Raman ka Nyay Story in hindi

तेनाली रामा की कहानियां: उबासी की सजा | Ubasi Ki Saja Tenali Raman Story in Hindi

तेनाली रामा की कहानियां: कौवों की गिनती | Counting of Crows Story in Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Three Old Man – Story about Love
Next Article सम्पूर्ण रामायण की कहानी हिन्दी में Full Ramayan Story in Hindi सम्पूर्ण रामायण की कहानी हिन्दी में Full Ramayan Story in Hindi

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां

तेनाली रामा की कहानियां: होली उत्सव औaर महामूर्ख की उपाधि | Holi Utsav aur Mahamurkh Ki Upadhi Story in Hindi

Moral Stories
Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां

तेनाली रामा की कहानियां: तेनालीराम का न्याय | Tenali Raman ka Nyay Story in hindi

Moral Stories
Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां

तेनाली रामा की कहानियां: उबासी की सजा | Ubasi Ki Saja Tenali Raman Story in Hindi

Moral Stories
Tenali Rama Stories - तेनाली रामा की कहानियां

तेनाली रामा की कहानियां: कौवों की गिनती | Counting of Crows Story in Hindi

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?