Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: राजा का उत्तराधिकारी कौन कहानी Successor of King Story in Hindi
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Hindi Motivational Stories > राजा का उत्तराधिकारी कौन कहानी Successor of King Story in Hindi
Hindi Motivational Stories

राजा का उत्तराधिकारी कौन कहानी Successor of King Story in Hindi

Moral Stories
7 Min Read
राजा का उत्तराधिकारी कौन कहानी Successor of King Story in Hindi (Motivational Story in Hindi)
SHARE

राजा का उत्तराधिकारी कौन कहानी Successor of King Story in Hindi (Motivational Story in Hindi)

Contents
राजा का उत्तराधिकारी कौन कहानी Successor of King Story in Hindi (Motivational Story in Hindi)कहानी से शिक्षा Moral

बहुत समय पहले की बात है। उदयपुर नामक राज्य में हिम्मत सिंह नाम का राजा राज करता था। वह बहुत ही साहसी और बलवान था। परन्तु उसके कोई भी सन्तान ना थी, जिसे वह अपना उत्तराधिकारी बना सके।

राजा ने फैसला किया कि वह अपने राज्य के किसी बच्चे को अपना उत्तराधिकारी चुनेगा। एक दिन इसी इरादे से राजा ने अपने राज्य के सभी बच्चों को अपने महल में बुलाया। उन्होंने घोषणा की कि “यहाँ मौजूद बच्चों में से मैं किसी को अपना उत्तराधिकारी बनाऊँगा”।

राजा का उत्तराधिकारी कौन कहानी Successor of King Story in Hindi (Motivational Story in Hindi)

राजा ने सभी बच्चों को एक-एक छोटी थैली देने का आदेश दिया और कहा-“प्यारे बच्चों आप सबको जो थैली दी गई है। उसमें अलग-अलग पौधे का बीज है। हर थैली में सिर्फ एक ही बीज दिया गया है। इसे अपने घर ले जाकर एक गमले में लगाना है। 6 महीने बाद हम फिर यही अपने गमले के साथ इकट्ठा होंगे।

उसी समय मैं अपने होने वाले उत्तराधिकारी का चुनाव करूँगा। जो इस राज्य का अगला शासक होगा”। सभी बच्चे बीज लेकर खुशी-खुशी अपने घर पहुँचे। उन्हीं बच्चों में से एक बच्चा, जिसका नाम विक्रम था। वह भी बीज लेकर अपनी माँ के पास पहुँचा और उनकी मदद से एक गमला चुनकर उसमें अपने बीज बो दिया।

विक्रम अपने पौधे की प्रतिदिन देखभाल करता उसमें पानी डालता। हफ्ते, दो-हफ्ते बीतने के बाद भी विक्रम के गमले में पौधों का नामोनिशान नहीं था। वहीं आस-पास के दूसरे बच्चों के गमले में बीज की उपज दिखने लगी थी।

विक्रम ने सोचा हो सकता हो कि मेरे बीच कुछ अलग हो, इसमें कुछ दिनों बाद उपज होती हो। यह सोचकर विक्रम पूरी मेहनत और लगन से गमले की देखभाल करता रहा। परन्तु तीन महीने बीतने के बाद भी उसका गमला खाली का खाली ही रहा। वहीं दूसरी ओर लगभग सभी बच्चों के गमलों में अच्छे खासे पौधें निकल आए थे। कुछ के तो फूल और फल भी दिखाई देने लगे थे।

सभी बच्चे उसका मजाक उड़ाते। कुछ बुजुर्गों ने तो उसे बेकार की मेहनत करने से मना किया। इसके बावजूद भी विक्रम ने हार नहीं मानी, लगातार गमले की देखभाल करता। देखते ही देखते 6 महीने बीते और राजा के सामने जाने का दिन आ गया। विक्रम चिंतित था क्योंकि उसके गमले में कुछ भी नहीं निकला था।

वह मन ही मन सोचता कि “मैं अपना खाली गमला लेकर राजा के सामने कैसे जाऊँ। सब लोग मुझ पर हँसेंगे। और तो और कहीं राजा भी नाराज होकर मुझे सजा ना सुना दे। कोई भी मुझ पर विश्वास नहीं करेगा कि मैं प्रतिदिन गमले में पानी डालता था तथा उसकी देखभाल करता था।

विक्रम की माँ उसकी परेशानी समझ रही थी। उन्होंने विक्रम को साहस देते हुए कहा “नतीजा कुछ भी हो, तुम्हें राजा का दिया हुआ बीज लौटा के आना चाहिए”। यह सुनकर विक्रम ने निश्चय किया कि वह राजमहल जाएगा। राजा द्वारा निश्चित दिन को सभी बच्चे अपना-अपना गमला लेकर राजमहल पहुँचे। विक्रम भी अपना खाली गमला लेकर वहाँ पहुँचा।

पूरा राजमहल रंग-बिरंगे फूलो तथा उसकी खुशबुओं से भरा हुआ था। सभी बच्चे विक्रम के गमले को देखकर उसका मजाक उड़ा रहे थे। तभी राजा के आने की घोषणा हुई। सभी बच्चे शान्ति से अपनी जगह खड़े हो गए सबके मन में बस एक ही सवाल चल रहा था “कौन बनेगा उत्तराधिकारी”।

राजा बच्चों के बीच से होकर गुजरने लगे। तमाम खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों को देखने के बाद उनकी नजर विक्रम के खाली गमले पर पड़ी। राजा ने तुरन्त विक्रम से पूछा-“क्या हुआ तुम्हारा गमला खाली क्यों है”

“जी, मैं रोज इसमें पानी डालता था। इसकी बहुत देखभाल करता था, फिर भी उसमें से पौधा नहीं निकला।” कुछ हिचकिचाते हुए विक्रम ने जवाब दिया। राजा बाकी गमलों को देखने के लिए आगे बढ़ गए।

सभी बच्चों के गमले देखने के बाद राजा ने उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा-” आप लोगों ने खुद को साबित करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत की है। आप में से सभी बच्चे इस राज्य के उत्तराधिकारी बनना चाहते हैं।

लेकिन एक बच्चा है जो यहाँ खाली हाथ चला आया है। “विक्रम यहाँ आओ तुम”। सबके सामने इस तरह राजा द्वारा बुलाया जाना विक्रम को अजीब सा लगा। वह डरते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ा। जैसे ही विक्रम का गमला राजा ने उठाकर बाकी बच्चों को दिखाया। सभी हँसने लगे। “शान्त हो जाइए” राजा ने ऊँची आवाज में बोला।

6 महीने पहले मैंने जो आप लोगों को बीज दिया था। वह सभी बीज बंजर था। उनकी कितनी भी देखभाल की जाती उनसे कभी भी पौधा नहीं उगने वाला था। परन्तु अफसोस! यहाँ पर सिर्फ विक्रम का ही गमला खाली हैं।

चाहता तो यह भी आप सब लोगों की तरह दूसरा बीज डाल सकता था। लेकिन नहीं इसने ईमानदारी दिखाई। साथ ही खाली गमला लेकर मेरे सामने आने का साहस भी किया। राजा ने कहा “मैं घोषणा करता हूँ कि उदयपुर का उत्तराधिकारी विक्रम है, जो इस राज्य का अगला राजा होगा। यही इसकी इमानदारी का फल होगा।”

कहानी से शिक्षा Moral

दोस्तों हमें अपने काम के प्रति, खुद के प्रति तथा हर स्थिती में ईमानदार रहना चाहिए। आपको, आपकी ईमानदारी का फल अवश्य ही मिलेगा। ईमानदारी सदा से ही प्रशंसनीय है। यह हमारे नैतिक गुणों को चार चाँद लगाती है। अगर हम अपने कार्यो को ईमानदारी से करेंगे तो हमें इसका फल अवश्य ही अच्छा मिलेगा।

You Might Also Like

सिकंदर महान का इतिहास Alexander the Great History in Hindi

चन्द्रशेखर आज़ाद का जीवन परिचय Chandra Shekhar Azad Biography in Hindi

स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी Swami Dayananda Saraswati Biography in Hindi

हल्दीघाटी का युद्ध निबंध Battle of Haldighati in Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Spiritual Growth Moral Story – Distractions in Path..!!
Next Article Problems in Life – Sage and Traveler Story

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

सिकंदर महान का इतिहास Alexander the Great History in Hindi
Hindi Motivational Stories

सिकंदर महान का इतिहास Alexander the Great History in Hindi

Moral Stories
चन्द्रशेखर आज़ाद का जीवन परिचय
Hindi Motivational Stories

चन्द्रशेखर आज़ाद का जीवन परिचय Chandra Shekhar Azad Biography in Hindi

Moral Stories
स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी Swami Dayananda Saraswati Biography Hindi
Hindi Motivational Stories

स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी Swami Dayananda Saraswati Biography in Hindi

Moral Stories
हल्दीघाटी का युद्ध निबंध Battle of Haldighati in Hindi / Haldighati Yudh History in Hindi
Hindi Motivational Stories

हल्दीघाटी का युद्ध निबंध Battle of Haldighati in Hindi

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?