Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: परशुराम की 6 रोचक कहानियाँ 6 Amazing Story of Parshuram in Hindi
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां > परशुराम की 6 रोचक कहानियाँ 6 Amazing Story of Parshuram in Hindi
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

परशुराम की 6 रोचक कहानियाँ 6 Amazing Story of Parshuram in Hindi

Moral Stories
7 Min Read
परशुराम की 6 रोचक कहानियाँ 6 Amazing Story of Parshuram in Hindi
SHARE

परशुराम की 6 रोचक कहानियाँ 6 Amazing Story of Parshuram in Hindi

Contents
परशुराम की 6 रोचक कहानियाँ 6 Amazing Story of Parshuram in Hindi1. कैसे हुआ परशुराम का जन्म? (रोचक कहानी)2. परशुराम ने माता का वध किया3. राजा कार्तवीर्य अर्जुन का वध किया4. क्षत्रियों का 21 बार संहार किया5. कर्ण को श्राप दिया6. परशुराम ने गणेश का दांत अपने फरसे से काट दिया

परशुराम का जन्म त्रेता युग में रामायण काल में हुआ था। वह एक ब्राह्मण थे। उनको विष्णु का छठा अवतार भी कहा जाता है। भृगुश्रेष्ठ महर्षि जमदग्नि द्वारा पुत्र पुत्रेष्टि यज्ञ करने पर देवराज इंद्र ने पुत्र होने का वरदान दिया था।

उसी के फलस्वरूप परशुराम ने अपनी माता रेणुका के गर्भ से वैशाख की शुक्ल तृतीया को जन्म लिया था। परशुराम अपने क्रोध के लिए जाने जाते हैं। वो अपने क्षत्रिय गुणों और वीरता के लिए जाने जाते हैं। उनसे जुड़ी बहुत ही कहानियां है। आज के लेख में हम आपको परशुराम की 5 रोचक कहानियों के बारे में बताएंगे।

परशुराम की 6 रोचक कहानियाँ 6 Amazing Story of Parshuram in Hindi

1. कैसे हुआ परशुराम का जन्म? (रोचक कहानी)

यह कहानी बहुत ही रोचक है। प्राचीन काल में कन्नौज राज्य में गाधि नाम के एक राजा राज करते थे। उनकी पुत्री का नाम सत्यवती था। सत्यवती का विवाह भृगुनन्दन ऋषीक  से हुआ था।

भृगु ऋषि- भृगुनन्दन ऋषीक के पिता और सत्यवती के ससुर लगते थे। एक बार उन्होंने अपनी पुत्रवधू सत्यवती और उसकी मां को पुत्र होने का वरदान दिया। भृगु ऋषि ने सत्यवती को दो फल दिए और बताया कि स्नान करने के बाद सत्यवती और उसकी माता को पुत्र की इच्छा लेकर पीपल और गूलर के पेड़ का आलिंगन करना है।

फिर उनके द्वारा दिए गए फल का सेवन करना है। परंतु सत्यवती की माता ने लालचवश दोनों फल बदल दिए। जो फल सत्यवती को खाना था उसे बदल कर स्वयं उसकी माता से खा लिया। अज्ञानतावश सत्यवती ने अपनी माता का फल ग्रहण कर लिया। जब भृगु ऋषि को इस बात का पता चला तो उन्होंने सत्यवती से कहा कि अब तुम्हारा पुत्र ब्राह्मण होते हुए भी क्षत्रिय गुणों वाला होगा।

इससे परेशान होकर सत्यवती ने कहा कि ऐसा ना हो। भले ही मेरा पौत्र क्षत्रिय गुणों वाला हो जाए। कुछ समय बाद सत्यवती के गर्भ से महर्षि जमदग्नि का जन्म हुआ। युवा होने पर महर्षि जमदग्नि का विवाह रेणुका से हुआ। इस तरह परशुराम का जन्म हुआ, जो जन्म से ब्राह्मण होते हुए भी कर्म से क्षत्रिय गुणों वाले थे।

2. परशुराम ने माता का वध किया

यह कहानी बहुत ही रोचक है। एक बार परशुराम की मां रेणुका स्नान करके लौट रही थी। संयोग से उन्होंने राजा चित्ररथ को जल विहार करते हुए देखा। राजा को देख कर रेणुका के मन में विकार उत्पन्न हो गया। जब वे आश्रम पहुंची तो महर्षि जगदग्नि ने रेणुका के मन की बात जान ली।

क्रोधवश उन्होंने अपने पुत्रों से रेणुका का वध करने को कहा। लेकिन किसी ने उनकी आज्ञा का पालन नहीं किया। तब परशुराम ने अपने फरसे से माता रेणुका का सिर काट दिया। यह देखकर भृगु श्रेष्ठ महर्षि जमदग्नि बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने परशुराम से वरदान मांगने को कहा। परशुराम ने वरदान में अपनी माता को जीवित करने की बात कही।

3. राजा कार्तवीर्य अर्जुन का वध किया

एक बार महिष्मती देश का राजा कार्तवीर्य अर्जुन ने अपने मार्ग से गुजरते हुए महर्षि जमदग्नि के आश्रम में विश्राम किया। कामधेनु गाय ने बड़ी आसानी से पूरी सेना के लिए भोजन की व्यवस्था कर दी थी। यह देखकर राजा कार्तिवीर्य लालच में आ गया।

वह कामधेनु के बछड़े को बलपूर्वक अपने साथ ले गया। जब परशुराम को यह बात पता चली तो वे राजा के महल गए और राजा कार्तवीर्य अर्जुन की 1000 भुजाएं काट दी और उसका वध कर दिया।

4. क्षत्रियों का 21 बार संहार किया

राजा कार्तवीर्य अर्जुन के पुत्रों ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि की हत्या कर दी। इससे क्रोधित होकर परशुराम ने राजा कार्तवीर्य अर्जुन के सभी पुत्रों का वध कर दिया। जिन राजाओं ने युद्ध में उनका साथ दिया उनका भी वध परशुराम ने कर दिया। इस तरह उन्होंने धरती पर 21 बार क्षत्रियों का विनाश किया।

5. कर्ण को श्राप दिया

जब परशुराम की मित्रता कर्ण से हुई तो उसने स्वयं को सूत पुत्र बताया। एक दिन जब परशुराम, कर्ण की गोद में सो रहे थे तो एक भयंकर कीड़े ने कर्ण को काट लिया परंतु वह पीड़ा सहते रहे। उन्होंने परशुराम को नींद से नहीं उठाया। जब परशुराम को यह बात पता चली तो वह समझ गए कि कर्ण कोई सूत पुत्र नहीं बल्कि राजपूत्र है।

इस कारण उन्होंने कर्ण को श्राप दिया कि जो शस्त्र विद्या उसने परशुराम से सीखी है वह उसे उस समय भूल जाएगा जब कर्ण को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। इस श्राप की वजह से महाभारत के युद्ध में कर्ण की मृत्यु हुई।

6. परशुराम ने गणेश का दांत अपने फरसे से काट दिया

यह कहानी भी बेहद रोचक है। एक बार भगवान परशुराम शिव और पार्वती के दर्शन करने के लिए कैलाश पहुंचे। उस समय भगवान शिव ध्यान साधना में बैठे हुए थे। गणेश ने परशुराम को भगवान शिव से मिलने से रोक दिया। इस बात से क्रोधित होकर परशुराम ने अपने फरसे से गणेश पर आक्रमण किया।

वह फरसा भगवान शिव द्वारा ही परशुराम को वरदान में दिया गया था। उसका वार खाली न जाए इसलिए गणेश ने अपना दांत फरसे के सामने कर दिया, जिस कारण उनका एक दांत टूट गया। उसके बाद श्री गणेश को एकदंत के नाम से पुकारा जाता है।

आशा करते हैं आपको ‘परशुराम के 6 कहानियाँ 6 Amazing Story of Parashuram in Hindi’ अच्छी लगी होगी।

Featured Image Credit – Wikimedia

You Might Also Like

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – ज्ञान से हुई मोक्ष की प्राप्ति

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – बुद्ध, आम और बच्चे की कहानी

स्वामी विवेकानंद की प्रेरक कहानी – सच्चा पुरुषार्थ

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – पुष्प के बदले शरण

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Greed Stories – Magic Crystal Ball..!!
Next Article Stuck in Life? Spider Story

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – ज्ञान से हुई मोक्ष की प्राप्ति

Moral Stories
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – बुद्ध, आम और बच्चे की कहानी

Moral Stories
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

स्वामी विवेकानंद की प्रेरक कहानी – सच्चा पुरुषार्थ

Moral Stories
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – पुष्प के बदले शरण

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?