Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: रेड क्रॉस दिवस पर भाषण Speech on Red Cross Day in Hindi
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Hindi Personal Development Stories > रेड क्रॉस दिवस पर भाषण Speech on Red Cross Day in Hindi
Hindi Personal Development Stories

रेड क्रॉस दिवस पर भाषण Speech on Red Cross Day in Hindi

Moral Stories
8 Min Read
रेड क्रॉस दिवस पर भाषण Speech on Red Cross Day in Hindi
SHARE

रेड क्रॉस दिवस पर भाषण Speech on Red Cross Day in Hindi

सभी आदरणीय श्रोताओं को सुप्रभात। आज मैं आप सभी के साथ रेड क्रॉस डे के उपलक्ष्य पर अपने विचार साझा करना चाहता हूं।

रेड क्रॉस दिवस पर भाषण Speech on Red Cross Day in Hindi

आदरणीय श्रोताओं, हम रोज मर्रा के जीवन में यह देखते हैं कि सड़क हादसों के दौरान कई लोग घायल हो जाते हैं। उन लोगों को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है एवं कोई भी उनकी मदद करने के लिए आगे नहीं आता।

ऐसा ही पहले भी हुआ करता था। इंसान प्राचीन काल से स्वार्थी रहा है। पहले के समय में राजाओं के मध्य बहुत ज्यादा भयावह युद्ध हुआ करते थे। उन युद्धों में घायल होने वालों की संख्या बहुत ज्यादा हुआ करती थी।

युद्ध में लड़ाई के दौरान मारे जाने वाले लोगों से ज्यादा लोग घायल होकर मारे जाते थे। विश्व युद्धों के दौरान मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई। लड़ाई के दौरान अचानक से मरना ज्यादा कष्टदायी नहीं होता था, लेकिन घायल होने के दौरान मरना बहुत ज्यादा कष्टदायी होता था और घायल होने और मृत होने के मध्य के समय में यदि घायलों को उपचार मिल जाता तो उन्हे बचाया भी जा सकता था।

आदरणीय श्रोताओं मैंने युद्धों के दौरान अब तक घायलों की बात की और यह बताया कि उनकी युद्धों के दौरान क्या स्थिति होती थी, लेकिन घायलों के उपचार के लिए भी कुछ लोग आगे आए और उन्होने इस प्रक्रिया को एक वैश्विक स्तर की मुहिम के रूप में आगे बढ़ाया।

आज के दिन सन 1863 से रेड क्रॉस डे मनाया जाता है। श्री हेनरी दुनांट का जन्मदिन 8 मई को आता है और उन्ही के जन्मदिवस पर अन्तराष्ट्रीय कमिटी के द्वारा रेड क्रॉस डे मनाने का निर्णय लिया गया था। हेनरी दुनांट रेड क्रॉस फाउंडेशन के संस्थापक थे और एक समाजसेवी थे।

हेनरी का जन्म 1828 में जेनेवा में हुआ था और वो पहले ऐसे इंसान थे जिन्हे शांति के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हेनरी ने अपना सारा जीवन घायलों की सेवा में लगाया और उन्होने रेड क्रॉस अभियान भी चलाए।

हेनरी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध थे और उन्होने पूरी दुनिया को अपने विचारों से प्रेरित किया। हेनरी रेड क्रॉस के संस्थापक थे लेकिन उनके जीवनकाल के दौरान रेड क्रॉस उतना अधिक प्रसिद्ध नहीं था, जितना कि उनकी मृत्यु के बाद हुआ।

रेड क्रॉस अभियान का विश्व युद्ध प्रथम के दौरान बहुत अधिक प्रचार किया गया और लोगों को जागरूक किया गया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान यह अभियान एक बड़े आंदोलन के रूप में उभरा और लोगों ने इस अभियान से बहुत कुछ सीखा।

रेड क्रॉस अभियान का सर्वप्रथम उद्देशय यही था कि दुनिया भर में जितने भी बीमार अथवा घायल लोग हैं उनका इलाज किया जाए एवं उन्हे यथा संभव मदद दी जा सके। पहली बार विश्व रेड क्रॉस डे मनाने की घोषणा 14वें अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में की गई थी। दरअसल उस दौरान इस पर केवल विचार भर किया गया था, लेकिन 15वें अंतराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यह निश्चय किया गया कि, 8 मई को विश्व रेड क्रॉस डे के रूप में मनाया जाएगा।

हालांकि. उसके बाद इस पर काफी विवाद हुआ और मनाया जाये या नहीं इस बात का फैसला मझधार में ही रह गया। रेड क्रॉस अभियान काफी ज्यादा प्रभावी था और यह मानव जीवन को बेहतर बनाने में काफी ज्यादा सहायक भी है।

कुछ साल बीत गए और लीग ऑफ द रेड क्रॉस सोसाइटी के पास, रेड क्रॉस सोसाइटी की जनरल असेंबली द्वारा यह दरख़्वास्त की गई कि इसे दुबारा मनाने के लिए बात की जाए और चर्चा की जाए। कुछ ही समय बाद यानी कि सन 1948 में इसे वैश्विक स्तर पर पर अपनाया गया और रेड क्रॉस डे के रूप में पहली बार 8 मई को मनाया गया। रेड क्रॉस डे को वैश्विक स्तर पर रेड क्रॉस और रेड सरसेंट डे का नाम 1984 में दिया गया था।

रेड क्रॉस डे को मनाए जाने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण और उद्देशय छुपा है। विश्व रेड क्रॉस डे को मनाने के दौरान लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया जाता है कि वे एक दूसरे की मदद करें।

आपदाओं के दौरान घायलों की मदद करने से राहतकार्य कितना अधिक सुचारू और सफल हो सकता है यह रेड क्रॉस के अभियान के अंतर्गत लोगों को बताया गया। रेड क्रॉस डे का एक मकसद और यह भी है लोग रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़ें।

मौजूद वक़्त में रेड क्रॉस सोसाइटी में 3 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं, और दिन ब दिन यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। लोग रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़कर अन्य लोगों को मदद करें और मानवता का संदेश दें।

रेड क्रॉस को मनाते वक़्त यह संदेश दिया जाता है कि मानवों का धर्म मानवता है, लोगों को आजादी दी जानी चाहिए, अभिव्यक्ति की आजादी, कुछ भी करने की आजादी, सपने देखने की आजादी, खुश रहने की आजादी।

रेड क्रॉस के ये सभी उद्देशय मानव गुणों के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। मानवता हमें यह बताती है कि हमें दूसरों की मदद क्यूं करनी चाहिए। हम इस पृथ्वी को साथ मिलकर कैसे बेहतर बना सकते हैं और इसे एक बेहतर रूप प्रदान कर सकते हैं। शांति और खुशहाली से भरा विश्व कितना सुंदर और मनोरम लगेगा। यहां रहना कितना सुखद होगा।

आदरणीय श्रोताओं एक भारतीय के तौर पर मुझे लगता है कि रेड क्रॉस अभियान में कही गई सारी बातें भारतीय मूल में निहित हैं। हम सभी भारतीय यह जानते हैं कि भारतीय संस्कारों और संस्कृति में इस बात का जिक्र कई बार हुआ है कि समस्त विश्व के लोग हमारे अपने बंधु बांधव हैं।

गीता का सबसे बड़ा ज्ञान यही है कि वसुधैव कुटुम्ब, जिसका अर्थ होता है कि हम सभी वासुदेव की संताने हैं एवं उन्ही के परिवार के सदस्य भी हैं।

विश्व में मौजूद कोई भी इंसान चाहे वो किसी भी जाति धर्म समुदाय का हो, सर्वप्रथम वह मानव है और उसे एक मानव के तौर पर मानवता जरूर दिखानी चाहिए। एक भारतीय होने के नाते रेड क्रॉस डे के सभी मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में उतारे एवं इस दिन के उद्देश्य को सफल बनाकर दुनिया को खूबसूरत परिवेश के रूप में बदलें।

मेरे विचार सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं यह आशा करता हूँ कि रेड क्रॉस डे के उपलक्ष्य पर मेरे विचार जानकार आप सभी काफी ज्यादा प्रेरित हुए होंगे और आने वाले दिनों में उन विचारों का क्रियान्वयन करेंगे।

धन्यवाद, जय हिंद, जय मानवता

You Might Also Like

गंगूबाई काठियावाड़ी कहानी Gangubai Kathiawadi Real Story in Hindi

भगवान हनुमान की कहानियाँ हिन्दी मे Lord Hanuman Story in Hindi

अकबर बीरबल की कहानियाँ Best Akbar Birbal Short Stories in Hindi

भानगढ़ किले की कहानी Bhangarh Fort History Story in Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आयुर्वेद का इतिहास History of Ayurveda in Hindi आयुर्वेद का इतिहास History of Ayurveda in Hindi
Next Article राजा राममोहन राय की जीवनी Raja Ram Mohan Roy in Hindi राजा राममोहन राय की जीवनी Raja Ram Mohan Roy in Hindi

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

गंगूबाई काठियावाड़ी कहानी Gangubai Kathiawadi Real Story in Hindi
Hindi Personal Development Stories

गंगूबाई काठियावाड़ी कहानी Gangubai Kathiawadi Real Story in Hindi

Moral Stories
भगवान हनुमान की कहानियाँ हिन्दी मे Lord Hanuman Story in Hindi
Hindi Personal Development Stories

भगवान हनुमान की कहानियाँ हिन्दी मे Lord Hanuman Story in Hindi

Moral Stories
अकबर बीरबल की कहानियाँ Best Akbar Birbal Short Stories in Hindi
Hindi Personal Development Stories

अकबर बीरबल की कहानियाँ Best Akbar Birbal Short Stories in Hindi

Moral Stories
भानगढ़ किले की कहानी Bhangarh Fort History Story in Hindi
Hindi Personal Development Stories

भानगढ़ किले की कहानी Bhangarh Fort History Story in Hindi

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?