Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: स्लीपिंग ब्यूटी की कहानी | Sleeping Beauty Story In Hindi
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Fairy Tales Stories - परी कथाएं > स्लीपिंग ब्यूटी की कहानी | Sleeping Beauty Story In Hindi
Fairy Tales Stories - परी कथाएं

स्लीपिंग ब्यूटी की कहानी | Sleeping Beauty Story In Hindi

Moral Stories
5 Min Read
SHARE

एक बार की बात है, किसी बड़े राज्य में एक राजा अपनी रानी के साथ रहता था। उसके राज्य में प्रजा बहुत खुश थी। राजा अपनी प्रजा का ध्यान अच्छी तरह रखता था। इसलिए, सभी लोग राजा और रानी को दुआएं देते थे।

सब कुछ होने के बाद भी उन दोनों को बस एक ही बात का दुख था कि उनकी कोई संतान नहीं थी। रानी सूरज की पूजा करती थी। उसे पूरा विश्वास था कि सूरज देवता की कृपा से उसे जरूर संतान की प्राप्ति होगी।

एक दिन राजा और रानी बगीचे में घूम रहे थे। बगीचे में एक तालाब था। दोनों तालाब के किनारे बैठ कर प्रकृति का आनंद ले रहे थे। तभी वहां एक मेंढक आया और उसने कहा कि रानी को बहुत जल्द सूरज देव की कृपा से एक पुत्री की प्राप्ति होगी।

मेंढक ने जो कहा था, वो सच हुआ और उसी साल रानी को सूरज देवता की कृपा से खूबसूरत बेटी हुई। रानी को सूरज देवता के आर्शीवाद से बेटी प्राप्त हुई थी, इसलिए उसका नाम सनशाइन रखा गया।

राजा ने उसके पैदा होने पर बहुत बड़ा उत्सव रखा और उसमें सभी को बुलाया, लेकिन गलती से काली परी को बुलाना भूल गया।

जब सभी राजकुमार को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी काली परी आ गई और उसने गुस्से में राज को श्राप दिया कि जब तुम्हारी बेटी 15 वर्ष की हो जाएगी, तब एक चरखे की कील चुभने से इसकी मौत हो जाएगी। इतना बोलकर वह गायब हो गई।

राजा और रानी दोनों बहुत दुखी हुए। उनको दुखी देखकर सफेद परी ने उसकाे सांत्वना देते हुए कहा कि चिंता मत करो, मैं इस श्राप को रोक तो नहीं सकती, लेकिन इसे कम कर सकती हूं। सफेद परी ने कहा कि कील चुभने से यह 100 साल के लिए सो जाएगी। साथ ही पूरी प्रजा और आप सभी भी सो जाओगे, लेकिन जब कोई सुन्दर राजकुमार इसे चूमेगा, तो इसके साथ-साथ आप सभी भी जाग जाएंगे। इतना बोलकर परी गायब हो गई।

धीरे-धीरे समय बीतने लगा। राजकुमारी बड़ी होने लगी। वो समय भी आ गया जब राजकुमारी 15 साल की हाेने वाली थी। तभी राजा और रानी को किसी काम से राज्य के बाहर जाना पड़ा। वे एक दासी के भरोसे राजकुमारी को छोड़कर चले गए।

जिस दिन राजकुमारी का जन्म दिन था और वो खेलते खेलते किसी तहखाने में पहुंच गई। वहां पुराना चरखा रखा हुआ था। राजकुमारी ने जैसे ही उसे हाथ लगाया, उसमें लगी कील उसे चुभ गई और वो वहीं गिर पड़ी।

सेवकों ने उसे बहुत ढूंढा और वो तहखाने में सोती हुई मिली। उन्होंने उसे जैसे ही उसे बिस्तर पर लेटाया, एक-एक करके सभी सोने लगे।

कई वर्ष बीत गए। महल के चारों ओर जंगल और कंटीली झाड़ियां उग गईं। महल तक पहुंचने का रास्ता बहुत कठिन हो गया था। उस महल तक पहुंचने की कई राजकुमारों ने कोशिश की, लेकिन कोई भी वापस नहीं आया। काली परी के श्राप के कारण सभी नींद में सो जाते थे।

एक दिन उस महल की कहानी सुनकर एक सुन्दर राजकुमार उस ओर आया, जो कई राज्यों को जीत चुका था। सभी ने उसे वहां जाने से रोका और कहने लगे कि जो भी वहां गया कोई वापस नहीं लौटा, लेकिन राजकुमार ने किसी की भी नहीं सुनी और महल की ओर चला गया। जैसे ही वह महल के पास पहुंचा, अपने आप ही झाड़ियां दूर हो गईं और वह सीधा राजकुमारी के कमरे में चला गया। मार्ग में उसे सभी सोते हुए मिले।

राजकुमारी को देखकर वो मानो उसकी सुंदरता में खो गया। उसने खुद को संभालते हुए जैसे ही उसे चूमा, वैसे ही काली परी का श्राप टूट गया और उसके साथ ही सभी नींद से जाग गए। सभी दोनों को देखकर बहुत खुश हुए और दोनों की शादी करवा दी।

कहानी से सीख

दूसरों का अच्छा चाहने वालों के साथ कभी बुरा नहीं होता।

You Might Also Like

द स्नो क्वीन – बर्फ की रानी की कहानी | The Snow Queen  First Story In Hindi

गोल्डीलॉक्स और तीन भालुओं की कहानी | Goldilocks And Three Bears In Hindi

भेड़िया और बकरी के सात बच्चों की कहानी | Bhediya Aur Bakri Ke Sath Bache

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी | Beauty And The Beast Story In Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भानगढ़ किले की कहानी Bhangarh Fort History Story in Hindi भानगढ़ किले की कहानी Bhangarh Fort History Story in Hindi
Next Article नारद मुनि की 5 अनसुनी कहानियां Narad Muni Stories in Hindi नारद मुनि की 5 कहानियां Narad Muni Stories in Hindi

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

Fairy Tales Stories - परी कथाएं

द स्नो क्वीन – बर्फ की रानी की कहानी | The Snow Queen  First Story In Hindi

Moral Stories
Fairy Tales Stories - परी कथाएं

गोल्डीलॉक्स और तीन भालुओं की कहानी | Goldilocks And Three Bears In Hindi

Moral Stories
Fairy Tales Stories - परी कथाएं

भेड़िया और बकरी के सात बच्चों की कहानी | Bhediya Aur Bakri Ke Sath Bache

Moral Stories
Fairy Tales Stories - परी कथाएं

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी | Beauty And The Beast Story In Hindi

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?