Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: सांप की सवारी करने वाले मेंढक की कहानी | Frogs That Rode A Snake Story In Hindi
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां) > सांप की सवारी करने वाले मेंढक की कहानी | Frogs That Rode A Snake Story In Hindi
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

सांप की सवारी करने वाले मेंढक की कहानी | Frogs That Rode A Snake Story In Hindi

Moral Stories
4 Min Read
SHARE

सालों पहले वरुण पर्वत के पास एक राज्य बसा हुआ था। उस राज्य में एक बड़ा सा सांप मंदविष भी रहता था। बूढ़ा होने की वजह से वह आसानी से अपना शिकार ढूंढ नहीं पाता था। एक दिन उसने तरकीब सोची। वो तुरंत मेंढकों से भरे हुए एक तालाब के पास पहुंच गया।

वहां वह दुखी सा होकर एक पत्थर के ऊपर बैठ गया। तभी पास के पत्थर पर बैठे एक मेंढक ने उसे देखा। उस मेंढक ने थोड़ी देर बाद सांप से पूछा, “चाचा, क्या बात है, आज आप खाने की तलाश नहीं कर रहे हैं। अपने लिए भोजन नहीं जुटाएंगे।” इतना सुनते ही सांप ने रोनी सी सूरत बनाकर मेंढक को कहानी सुनाई।

सांप ने कहा, “मैं आज भोजन की तलाश में किसी मेंढक के पीछे-पीछे जा रहा था। अचानक से मेंढक ब्राह्मणों के झुंड में जाकर छुप गया। मेंढक को भोजन बनाने के चक्कर मैंने गलती से एक ब्राह्मण की बेटी को काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे नाराज होकर ब्राह्मण ने मुझे श्राप दे दिया। उन्होंने मुझे श्राप देते हुए कहा कि तुझे अपना पेट भरने के लिए मेंढकों की सवारी बनना पड़ेगा। इसी वजह से मैं इस तालाब के पास आया हूं।

यह बात सुनते ही वह मेंढक तुरंत तालाब के अंदर गया और अपने राजा को सारी बातें बताई। राजा कहानी सुनकर हैरान हुआ, पहले तो उसे बिलकुल भी यकीन नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर सोच विचार करने के बाद मेंढकों का राजा जलपाक, तालाब से बाहर निकलकर एकदम कूदते हुए सांप के फन पर जाकर बैठ गया। राजा को ऐसा करते हुए देखकर अन्य मेंढकों ने भी ऐसा ही किया।

सांप समझ गया था कि मेंढक अभी मेरी परीक्षा ले रहे हैं। सांप भी बिना विचलित हुए आराम से सबको अपने फन पर कूदने दे रहा था और उन्हें घुमा रहा था। इसके बाद मेंढकों के राजा ने कहा, “जितना मजा मुझे सांप की सवारी करके आया, उतना मुझे आज तक किसी की सवारी करके नहीं आया।” मेंढकों का भरोसा जीतने के बाद अब धीरे-धीरे सांप रोज मेंढकों की सवारी बनने लगा। कुछ दिन बाद चतुर सांप ने अपने चलने की गति थोड़ी धीमी कर दी।

यह देखकर मेंढकों के राजा जलपाक ने पूछा, “हे! सर्प तुम्हारी चाल इतनी धीमी क्यों है?” इसके जवाब में सांप ने कहा, “एक तो मैं बूढ़ा हूं और ब्राह्मण के श्राप की वजह से बहुत दिनों से भूखा भी हूं। इसी वजह से मेरी गति कम हो गई है।” इतना सुनते ही राजा ने कहा तुम छोटे-छोटे मेंढक को खा लो। यह सुनकर मन ही मन सांप बहुत प्रसन्न हुआ। उसने कहा, “राजन मुझे ब्राह्मण का श्राप है। मैं मेंढक खा नहीं सकता हूं, लेकिन अगर आप कहते हैं तो मैं खा लेता हूं।” ऐसा करते-करते वह रोज छोटे-छोटे मेंढक खाने लगा और वह तंदुरुस्त हो गया।

अब सांप को रोज बिना किसी मेहनत के खाना मिल रहा था। सांप काफी प्रसन्न था। मेंढक सांप की चाल अब तक नहीं समझ पाए थे। मेंढक के राजा को भी सांप की इस साजिश की भनक नहीं लगी। होते-होते एक दिन सांप ने मेंढक के राजा जलपाक को भी खा लिया और तालाब में रहने वाले सारे मेंढकों के वंश का नाश कर दिया।

कहानी से सीख : किसी भी शत्रु की बात का जल्दी से भरोसा नहीं करना चाहिए। इससे खुद की और अपने लोगों की हानि होना निश्चित है।

You Might Also Like

नेवला और ब्राह्मण की पत्नी की कहानी | The Brahmani & The Mongoose Story In Hindi

पंचतंत्र की कहानी: ब्राह्मण, चोर और दानव | Thief Brahmin and Demon Story In HIndi

बूढ़ा आदमी, युवा पत्नी और चोर | Budha Aadmi Yuva Patni Aur Chor Story In Hindi

पंचतंत्र की कहानी: संगीतमय गधा | The Musical Donkey In Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Young Man Interview – Appreciating Parents Efforts
Next Article मेरा परिवार पर निबंध Essay on My Family in Hindi मेरा परिवार पर निबंध Essay on My Family in Hindi

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

नेवला और ब्राह्मण की पत्नी की कहानी | The Brahmani & The Mongoose Story In Hindi

Moral Stories
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

पंचतंत्र की कहानी: ब्राह्मण, चोर और दानव | Thief Brahmin and Demon Story In HIndi

Moral Stories
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

बूढ़ा आदमी, युवा पत्नी और चोर | Budha Aadmi Yuva Patni Aur Chor Story In Hindi

Moral Stories
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

पंचतंत्र की कहानी: संगीतमय गधा | The Musical Donkey In Hindi

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?