Best Moral Stories in EnglishBest Moral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: पंचतंत्र की कहानी: मस्तिष्क पर चक्र | The Four Treasure-Seekers Panchatantra Story In Hindi
Share
Aa
Aa
Best Moral Stories in EnglishBest Moral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2022 Moral Stories. All Rights Reserved.
Best Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां) > पंचतंत्र की कहानी: मस्तिष्क पर चक्र | The Four Treasure-Seekers Panchatantra Story In Hindi
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

पंचतंत्र की कहानी: मस्तिष्क पर चक्र | The Four Treasure-Seekers Panchatantra Story In Hindi

Moral Stories
7 Min Read
SHARE

बहुत समय पहले कि बात है सुरई शहर में चार ब्राह्मण रहते थे। सभी के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन चारों मित्र निर्धन होने की वजह से दुखी रहते थे। गरीबी की वजह से सभी लोगों से अपमान सहने की वजह से चारों ब्राह्मण शहर से चले जाते हैं।

सभी दोस्त आपस में बात करने लगे कि पैसे न होने की वजह से उनके अपनों ने उन्हें छोड़ दिया। घर में ही बेगाने हो जाते हैं। इस बात पर चर्चा करते हुए उन सबने दूसरे राज्य जाने और वहां भी बात न बनने पर विदेश जाने का फैसला लिया। यह निर्णय लेने के बाद सभी यात्रा पर निकल पड़े। चलते-चलते उन्हें बहुत प्यास लगने लगी, तो वो पास ही क्षिप्रा नदी में जाकर पानी पीने लगे।

पानी पीने के बाद सभी नदी में नहाए और आगे की ओर निकल पड़े। कुछ दूर चलने पर उन्हें एक जटाधारी योगी दिखा। ब्राह्मणों को यूं यात्रा करते हुए देखकर योगी ने उन्हें अपने आश्रम आकर थोड़ी देर आराम करने और कुछ खाने का न्योता दिया। ब्राह्मण खुश होकर योगी के आश्रम चले गए। वहां उनके आराम करने के बाद योगी ने ब्राह्मणों से उनकी यात्रा का कारण पूछा। ब्राह्मणों ने अपनी पूरी कहानी सुना दी और कहा कि योगी महाराज गरीबों का कोई नहीं होता। इसलिए, वो तीनों धन कमाकर बलवान बनना चाहते हैं।

उनका निश्चय देखकर योगी भैरवनाथ बहुत खुश हुए। तब ब्राह्मणों ने उनसे धन कमाने का कोई रास्ता दिखाने का आग्रह किया। योगी के पास तप का बल था, जिसका इस्तेमाल करके उसने एक दिव्य दीपक उत्पन्न किया। भैरवनाथ ने उन ब्राह्मणों को हाथ में दीपक लेकर हिमालय पर्वत की ओर बढ़ने को कहा। योगी ने बताया, “हिमालय की तरफ जाते समय यह दीपक जिस जगह गिरेगा, तुम वहां खुदाई करना। वहां तुम्हें बहुत धन मिलेगा। खुदाई के बाद, जो भी मिले उसे लेकर घर लौट जाना।”

हाथ में दीपक लेकर सभी ब्राह्मण योगी के कहे अनुसार हिमालय की ओर निकल पड़े। बहुत दूर निकलने के बाद एक जगह दीपक गिर गया। वहां ब्राह्मणों ने खुदाई शुरू की। खोदते-खोदते उन्हें उस जमीन में तांबे की खान मिली। तांबे की खान देखकर ब्राह्मण बहुत खुश हुए। तभी एक ब्राह्मण ने कहा, “हमारी गरीबी मिटाने के लिए यह तांबे की खान काफी नहीं है। अगर यहां तांबा है, तो आगे और बहुत कीमती खजाना होगा।” उस ब्राह्मण की बात सुनकर उसके साथ दो ब्राह्मण आगे बढ़ गए और एक ब्राह्मण उस खान से तांबा लेकर अपने घर लौट गया।

आगे चलते-चलते फिर एक जगह दीपक गिर गया। वहां खुदाई करने पर चांदी की खान मिली। यह खान देखकर तीनों ब्राह्मण खुश हुए। फिर एक ब्राह्मण तेजी से उस खान से चांदी निकालने लगा, लेकिन तभी एक ब्राह्मण ने कहा, “आगे और कोई कीमती खान हो सकती है।” यह सोचकर दो ब्राह्मण आगे निकल गए और एक ब्राह्मण उस चांदी की खान को लेकर घर लौट गया। फिर आगे चलते-चलते एक जगह दीपक गिरा, जहां सोने की खान थी।

सोने की खान देखने के बाद भी एक ब्राह्मण के मन का लोभ खत्म नहीं हुआ। उसने दूसरे ब्राह्मण से आगे की ओर चलने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। गुस्से में लोभी ब्राह्मण ने कहा, “पहले तांबे की खान मिली, फिर चांदी की और अब सोने की। सोचो आगे और कितना कीमती खजाना होगा।” उस लोभी ब्राह्मण की बात को अनसुना करते हुए उस ब्राह्मण ने सोने की खान को निकाला और कहां, “तुम्हें आगे जाना है, तो जाओ, लेकिन मेरे लिए यह काफी है।” इतना कहकर, वो सोना लेकर घर चला गया।

तभी वो लोभी ब्राह्मण दीपक हाथ में लेकर आगे चलने लगा। आगे का रास्ता बहुत कांटों भरा था। कांटों भरा रास्ता खत्म होने के बाद बर्फीला रास्ता शुरू हो गया। कांटों से शरीर खून से लथपथ हो गया और बर्फ की वजह से वह ठंड से ठिठुरने लगा। फिर भी अपनी जान को दांव पर डालकर वह आगे बढ़ता रहा। बहुत दूर चलने के बाद उस लोभी ब्राह्मण को एक युवक दिखा, जिसके मस्तिष्क पर चक्र घूम रहा था। युवक के सिर पर चक्र को घूमता देख, उस लोभी ब्राह्मण को बढ़ी हैरानी हुई।

लोभी ब्राह्मण काफी दूर तक चल चुका था, इसलिए उसे प्यास भी लग रही थी। उसने चक्र वाले व्यक्ति से पूछा, “तुम्हारे सिर पर यह चक्र कैसा और क्यों घूम रहा है और यहां पीने के लिए पानी कहां मिलेगा।” इतना पूछते ही उस व्यक्ति के सिर से चक्र निकल गया और लोभी ब्राह्मण के मस्तिष्क पर चक्र लग गया। हैरानी और दर्द से तड़पते हुए ब्राह्मण ने उससे पूछा, “ये चक्र मेरे सिर पर क्यों लगा?”

अजनबी युवक ने बताया, “सालों पहले मैं भी धन के लालच में यहां तक पहुंचा था। उस समय किसी और के मस्तिष्क पर यह चक्र घूम रहा था। तुम्हारी तरह ही मैंने भी उनसे सब सवाल किया, तो मेरे सिर पर यह चक्र लग गया।” तब उस ब्राह्मण ने पूछा कि अब मुझे कब इससे मुक्ति मिलेगी। इस पर युवक ने कहा, “जब तुम्हारी तरह कोई धन के लालच में यहां तक पहुंचेगा और चक्र को लेकर सवाल करेगा तब यह चक्र तुम्हारे सिर से निकलकर उसके मस्तिष्क पर लग जाएगा।”

फिर ब्राह्मण ने कहा कि ऐसा होने में कितना समय लग सकता है। इस सवाल का जवाब देते हुए युवक ने कहा, “मैं राजा राम के काल से यहां हूं, लेकिन मुझे पता नहीं पता कि अभी कौन-सा युग चल रहा है। तुम इसी से अंदाजा लगा सकते हो कि कितना समय लग सकता है।” इतना बताकर वो युवक वहां से चला गया और ब्राह्मण मन ही मन बहुत दुख हुआ और चक्र के घूमने से हो रहे दर्द से उसके आंसू निकलने लगे।

कहानी से सीख:

लालच हमेशा व्यक्ति को कष्ट और मुश्किल में डाल देता है। इसलिए, हमें जितना मिलता है, उसी में संतोष करना चाहिए और हर अवस्था में रहते हुए खुशी-खुशी जीवन जीना चाहिए।

You Might Also Like

पंचतंत्र की कहानी: ब्राह्मण का सपना | Brahmin Dream Story In Hindi

पंचतंत्र की कहानी: दो सिर वाला जुलाहा | Do Sir Wala Julaha

ब्राह्मण, बकरी और तीन ठग | The Brahmin & Three Crooks Story In Hindi

पंचतंत्र की कहानी: जब शेर जी उठा | The Lion That Sprang To Life Story In Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bag of Potatoes – Burden of Jealousy or Envy!
Next Article अलिफ लैला –  अबुल हसन और हारूं रशीद की प्रेयसी शमसुन्निहर की कहानी

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2022 MoralStories.Net . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?