Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: महाभारत की कहानी: चक्रव्यूह में अभिमन्यु का वध | Mahabharat Abhimanyu Vadh
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Mythological Stories - पौराणिक कहानियां > महाभारत की कहानी: चक्रव्यूह में अभिमन्यु का वध | Mahabharat Abhimanyu Vadh
Mythological Stories - पौराणिक कहानियां

महाभारत की कहानी: चक्रव्यूह में अभिमन्यु का वध | Mahabharat Abhimanyu Vadh

Moral Stories
4 Min Read
SHARE

कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवों के बीच 18 दिन तक घमासान युद्ध चला था। एक ओर धर्म के लिए लड़ने वाले पांडव थे, तो दूसरी ओर छल कपट और धोखा देने में माहिर कौरव। उन्होंने छल से युद्ध जीतने के लिए एक रणनीति बनाई। उनकी योजना थी कि वो अर्जुन को युद्ध में उलझाकर चारों भाइयों से दूर ले जाएंगे और फिर युधिष्ठिर को बंदी बनाकर युद्ध जीत लेंगे।

अब युद्ध वाले दिन कौरव सेना की एक टुकड़ी अर्जुन से युद्ध करते हुए उन्हें रणभूमि से दूर ले गई। वहीं, गुरु द्रोणाचार्य ने युधिष्ठिर को बंदी बनाने के लिए चक्रव्यूह की रचना की, जबकि पांडवों में सिर्फ अर्जुन को पता था कि चक्रव्यूह को कैसे तोड़ना है।

अर्जुन के दूर जाते ही गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों को ललकारते हुए कहा कि या तो युद्ध लड़ो या फिर हार मान लो। युद्ध के नियम के अनुसार युद्ध लड़ना जरूरी था। यदि युद्ध न करते तो भी हार जाते और युद्ध करते तो भी हार निश्चित थी। अब धर्मराज युधिष्ठिर को कुछ सूझ नहीं रहा था कि क्या करें और क्या न करें।

उसी समय धर्मराज युधिष्ठिर के सामने एक युवक खड़ा हुआ और कहा, “काकाश्री, मुझे चक्रव्यूह को तोड़ने और युद्ध करने का आशीर्वाद दीजिए।” यह युवक कोई और नहीं, बल्कि अर्जुन का पुत्र अभिमन्यु था। अभिमन्यु अभी मात्र 16 वर्ष का ही था, लेकिन सभी जानते थे कि वह युद्ध कौशल में अपने पिता के जैसा ही निपुण है। युधिष्ठिर ने अभिमन्यु को मना किया, लेकिन अभिमन्यु नहीं माना और उसने कहा, “मुझे चक्रव्यूह तोड़ना आता है। जब मैं अपनी मां के गर्भ में था, तो पिता ने मां को चक्रव्यूह तोड़ने का तरीका बताया था। बस तभी मैंने इसे सीख लिया था। मैं आगे रहूंगा और आप सब मेरे पीछे-पीछे आइए।”

हार मानकर युधिष्ठिर ने अभिमन्यु की बात मान ली और सभी युद्ध के लिए तैयार हो गए। सबसे आगे अभिमन्यु था और बाकी सब उसके पीछे। अभिमन्यु को रणक्षेत्र में देखकर कौरव मजाक उड़ाने लगे कि यह छोटा बालक क्या युद्ध करेगा, लेकिन जब उन्होंने अभिमन्यु के युद्ध कौशल को देखा, तो उनके पसीने छूट गए। आगे बढ़ते हुए अभिमन्यु ने दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण काे मार गिराया और चक्रव्यूह में प्रवेश कर गया। उसके चक्रव्यूह में प्रवेश करते ही सिंधू के राजा जयद्रथ ने चक्रव्यूह का द्वार बंद कर दिया, ताकि चारों भाई चक्रव्यूह में प्रवेश न कर पाएं।

अभिमन्यु आगे बढ़ता जा रहा था। उसने एक-एक करके सभी योद्धाओं काे हरा दिया, जिनमें स्वयं दुर्योधन, कर्ण और गुरु द्रोण भी शामिल थे। किसी को कोई उपाय समझ नहीं आ रहा था, तभी कौरवों के सभी महारथियों ने एकसाथ मिलकर अभिमन्यु पर हमला कर दिया।

किसी ने उसका धनुष तोड़ दिया, तो किसी ने रथ। इसके बावजूद अभिमन्यु नहीं रुका। उसने रथ का पहिया उठाकर युद्ध करना शुरू कर दिया। बडे़-बड़े महारथियों के साथ वीर अभिमन्यु अकेला लड़ता रहा, लेकिन वह अकेला कब तक लड़ता। अंत में सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और अभिमन्यु वीर गति को प्राप्त हुआ। अभिमन्यु की मृत्यु के बाद अर्जुन ने प्रतिज्ञा ली कि वह अगले दिन युद्ध में जयद्रथ का वध कर देगा। आज शूरवीर अभिमन्यु का नाम कर्ण और अर्जुन से भी पहले सम्मान के साथ लिया जाता है।

You Might Also Like

शेर कैसे बना मां दुर्गा का वाहन? | Sher Maa Durga Ki Sawaari

भगवान श्री गणेश और धन के देवता कुबेर की कहानी | Ganesh Aur Kuber Ki Kahani In Hindi

बाल गणेश और घमंडी चंद्रमा की कहानी | Bal Ganesh Aur Chandrama Ki Kahani

मां काली के जन्म की कथा | Story Of Maa Kali In Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Old Woman Prayer Answered (Must Read)
Next Article श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी | Shri Krishna Aur Aristasura Vadh

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

Mythological Stories - पौराणिक कहानियां

शेर कैसे बना मां दुर्गा का वाहन? | Sher Maa Durga Ki Sawaari

Moral Stories
Mythological Stories - पौराणिक कहानियां

भगवान श्री गणेश और धन के देवता कुबेर की कहानी | Ganesh Aur Kuber Ki Kahani In Hindi

Moral Stories
Mythological Stories - पौराणिक कहानियां

बाल गणेश और घमंडी चंद्रमा की कहानी | Bal Ganesh Aur Chandrama Ki Kahani

Moral Stories
Mythological Stories - पौराणिक कहानियां

मां काली के जन्म की कथा | Story Of Maa Kali In Hindi

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?