करनजीत कौर – सनी लियोन की जीवनी Karenjit Kaur – Sunny Leone Biography in Hindi
सनी लियोन आज के समय में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है। इनका असली नाम करजीत कौर वोहरा है। पहले ये पोर्न स्टार थी पर अब देश के फिल्म उद्द्योग बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुकी है। अब तक इन्होने 16 हिंदी फिल्मो में काम किया है। आज ये बहुत प्रसिद्द है और फिल्म करने के लिए बहुत महंगी फीस लेती है।
भारतीय फिल्मो में इनको पहचान बिग बॉस 2011-12 से मिली। उनकी महेश भट्ट के निर्देशन में जिस्म 2 फिल्म आई जिसे सभी ने पसंद किया। उसके बाद सनी लियोन ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। आज फिल्म निर्माता उनको अपनी फिल्मो में काम देने के लिए लाइन लगाये रहते है।
आज सनी लियोन किसी परिचय की मोहताज नही है। सनी ने अभिनेता डेनियर वेबर से शादी की है। वो भी एक पोर्न स्टार हैं। दोनों के कुल 3 बच्चे है। उनके खुद के 2 जुड़वाँ बच्चे है और एक बच्चा गोद लिया हुआ है।
करनजीत कौर – सनी लियोन की जीवनी Karenjit Kaur – Sunny Leone Biography in Hindi
शुरुवाती जीवन SUNNY LEONE INITIAL LIFE
सनी लियोन का जन्म कनाडा में 13 मई 1981 में ओंटारियो में एक सिख परिवार में हुआ। उनके माता पिता तिब्बत के रहने वाले हैं। बचपन से सनी लियोन को हाँकी और आइस स्केटिंग खेलना पसंद था। जब वो 12 साल की थी उनका परिवार कैलीफोर्निया, अमेरिका चला गया। 1999 में सनी ने हाई स्कूल पास कर लिया। 2008 में उनका मैट एरिक्सन से ब्रेकअप हो गया।
पोर्न फिल्म करियर SUNNY LEONE PORN FILM CAREER
शुरू में सनी लियोन नर्स बनना चाहती थी। उन्होंने पेंटहाउस (Penthouse) मैगेजीन में सन्नी के नाम से काम किया। 2001 में उनको “पेंटहाउस औफ़ द मंथ” का खिताब मिला। इसके बाद उनको “ह्स्लर (Hustler) हनी का खिताब मिला।
2017 में वो गूगल पर सबसे जादा सर्च करने वाली हस्ती बन गयी। शुरू में उनको पोर्न फिल्म में काम करने का ऑफर दिया गया। इसके लिए सनी को 2 मिनट तक कैमरे के सामने टॉपलेस होकर पोज देना था। उन्होंने इस स्क्रीनिंग टेस्ट को पास कर लिया।
इस तरह सनी लियोन को अपनी पहली पोर्न फिल्म में काम करने का मौका मिला। उनकी पहली पोर्न फिल्म का नाम था “नोएंजेल्ससनी लियोन कॉम” 2012 में उनको टॉप 12 पोर्न स्टार की लिस्ट में शामिल किया गया। 2013 में सबसे अमीर पोर्न स्टार बन गयी।
डेनियल वेबर से कैसे प्यार हुआ- HOW SUNNY LEONE FELL IN LOVE WITH DANEIL WEBER

Image Source – Wikipedia
शुरू में सनी लियोन डेनियल को एक कासानोवा (लड़कियों को रिझाने वाला मर्द) समझती थी। इसलिए सनी ने शुरू में उनसे बात नही की। फिर डेनियल एक रेस्टोरेंट में रोज फूलो का गुलदस्ता सनी के लिए छोड़ देते थे। इस तरह सनी को डेनियल ने आकर्षित किया।
फिर दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। डेनियल ने सनी को एक मर्सिडीस कार गिफ्ट की। सनी ने तुरंत ही शादी के लिए हाँ नही किया। दोनों की 9 सालो तक डेटिंग चलती रही। उसके बाद सनी ने डेनियल से शादी कर ली। दोनों को स्पोर्ट एडवेंचर पसंद है।
दोनों को फिटनेस पसंद है। वर्कआउट जिम साथ करते है। साथ शोपिंग करते हैं। एक इंटरव्यू में डेनियल ने कहा कि “इंडिया में अडल्ट फिल्म में काम करने को अच्छा नही समझा जाता पर मैं सनी लियोन से प्यार करता हूँ” सनी ने 19 साल में पोर्न फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया था। अब सनी लियोन 37 साल की है।
18 साल की होने पर उनको पता चला की वो बायसेक्सुअल है। वो अभी तक 42 एडल्ट फिल्मो में काम कर चुकी है। 16 हिंदी फिल्मो में काम किया है।
हिंदी फिल्मो में एंट्री- SUNNY LEONE ENTRY IN BOLLYWOOD
2011 में बिग बॉस शो करने के बाद महेश भट्ट ने उनको जिस्म 2 फिल्म का प्रस्ताव दिया। यह फिल्म सफल रही। चूँकि सनी लियोन एक जानी मानी पोर्न स्टार थी इसलिए बॉलीवुड में उनका बहुत विरोध हुआ।
लोगो को ये नैतिक बात नही लगी कि किसी पोर्न स्टार को हिंदी फिल्म में काम मिलना चाहिये। पर महेश भट्ट और एकता कपूर ने उनका पूरा साथ दिया। सन 2012 में उनकी जिस्म 2 फिल्म आई जो उनकी पहली फिल्म थी। फिर 2014 में एकता कपूर की फिल्म “रागिनी एम एम एस 2” आई जो बहुत सफल रही।
उसके बाद सनी लियोन को फिल्मे मिलने लगी। उन्होंने शूटआउट ऐट वडाला, जैकपॉट, हेट स्टोरी 2, एक पहेली लीला, मस्तीजादे, रईस, बादशाहों, भूमी में काम करके अपनी सशक्त पहचान बना ली है।
सनी लियोन की प्रमुख फिल्मे SUNNY LEONE BEST BOLLYWOOD MOVIES
सनी की चर्चित फिल्मे है-
- जिस्म 2
- रागिनी एम एम एस 2
- शूटआउट ऐट वडाला
- जैकपॉट
- हेट स्टोरी 2
- एक पहेली लीला
- मस्तीजादे
- कुछ कुछ लोचा है
- बेईमान लव
- डोंगरी का राजा
- रईस
- बादशाहो
- वन नाईट स्टेंड
सनी लियोन की खास बाते SUNNY LEONE INTERESTING FACTS
इनकी लम्बाई 164 सेमी है। वजन 60 किलो है, शारीरिक गठन 38-28-36 का है। पहली बार कोई पोर्न स्टार बॉलीवुड में इतनी कामयाब रही है। जिस्म 2 फिल्म के पोस्टर का काफी विरोध हुआ था क्यूंकि ये बहुत अश्लील था।
मुंबई के सिद्धीविनायक मंदिर में जब वो फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगने गयी तो पुजारियों ने उनका विरोध किया। ट्विटर पर कमाल खान और सनी लियोन के बीच काफी बहस हुई। 2008 में वेब बेब ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। 2010 में वेब स्टारलेट का पुरस्कार मिला। 2012 में उनको पोर्न साईट ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।
सनी लियोन को घुड़सवारी, स्काई डाइविंग, पेंटिंग, पढ़ना, ट्रेव्लिंग करना और लजीज खाना खाने का शौक है। अंग्रेजी उनकी मनपसंद भाषा है। उनका मनपसंद रंग लाल है। जॉनी डेप, आमिर खान, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा उनके चेहेते एक्टर्स है। सनी लियोन इन्स्टाग्राम, फेसबुक ट्विटर पर सक्रिय है। उनकी वेबसाईट की कमाई का 60% मुनाफा भारत के विसिटर से आता है।
सनी के पति डेनियल वेबर को सनी का कामुक दृश्य देना पसंद नही है। इसलिए जब किसी फिल्म में कामुक दृश्य की जरूरत होती है तो डेनियल बॉडी डबल के तौर पर काम करते है। पासपोर्ट पर उनका नाम करनजीत कौर वोहरा लिखा हुआ है। अब सनी लियोन टॉलीवुड और कन्नुवूड में भी काम कर रही है।
आने वाली बायोग्राफी फिल्म: करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन Karenjit Kaur The untold Story of Sunny Leone
श्रेणी: बायोग्राफी फिल्म
स्टारकास्ट: बिजय जसजीत आनन्द, राज अर्जुन, कर्मवीर लाम्बा, सनी लियोन, वंश प्रधान
निर्देशक: आदित्य दत्त
रिलीज डेट: 16 जुलाई 2018
कहानी- ये फिल्म वेब सिरीस के रूप में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनकी बचपन से अब तक की कहानी है। इसमें दिखाया जाएगा की किन हालात में वो फिल्म इंडस्ट्री में आई। पोर्न फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कैसे आई। फिल्म 16 जुलाई को वेब प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज की जाएगी। इसे लेकर दर्शक बहुत उत्साहित है। ये पहली बार है कि किसी पोर्न स्टार की जीवन पर कोई फिल्म बन रही है।
आपको ये लेख कैसा लगा हमे जरुर बतायें।