आईए जानते हैं लाल किला आगरा का इतिहास History of Red Agra Fort in Hindi हिन्दी मे।
क्या आप सुंदर आगरा फोर्ट के विषय में जानते हैं?
आप आगरा के किला की वास्तुकला व निर्माण के विषय में जानना चाहते हैं?
अगर हाँ तो इस लेख मे आप Agra fort के विषय मे पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आईए शुरू करते हैं आगरा के लाल किला का इतिहास (History of Red Fort Agra in Hindi)
आगरा किला का परिचय Introduction of Red Fort Agra in Hindi
आगरा का किला भारत के उत्तरप्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। यह एक यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है। यह उनकी विश्व के आठ अजूबों में से प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल से करीब 2.5 कि.मी. उत्तर-पश्चिम में स्थित है। किले को एक दीवार वाले विशाल राजसी शहर के रूप में भी वर्णित किया गया है।
आगरा का किला इतिहास व महत्व Historical importance of Agra Fort in Hindi
आगरा का किला अकबर द्वारा लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया था। 1654 में सत्ता में प्रवेश के बाद उन्होंने अपने राज्य के एकीकरण के माध्यम से इसका निर्माण किया गया था, आगरा का किला एक सैन्य रणनीतिक बिंदु और शाही निवास दोनों के रूप में काम आता था।
जब बाबर ने 1526 में पानीपत में इब्राहिम लोदी को पराजित किया और मार डाला, तब आगरा मुगल साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण स्थान था। यह एक खंडहर हालत में था और तब अकबर ने इसे अपनी राजधानी बनाने का फैसला किया और 1558 में आगरा पहुंचे अकबर ने इसे लाल बलुआ पत्थर से पुनः बनवाया था।
वास्तुकार ने नींव रखी और बाहरी सतहों पर बलुआ पत्थर के साथ आंतरिक कोर को ईंटों के साथ बनाया गया, करीब 1,444,000 निर्माणकर्ताओं ने इस पर आठ साल तक काम किया, और 1573 में यह बनकर पूरा तैयार हो गया था।
अपने जीवन के अंतिम दिनों में, शाहजहाँ के पुत्र औरंगजेब ने इसी किले में उन्हें बंदी बना लिया था, एक ऐसी सजा जो किले की विलासिता को देखते हुए, उतनी कड़ी नहीं थी। यह भी कहा जाता है कि शाहजहाँ की मृत्यु, किले के मुसम्मान बुर्ज में ताज को देखते हुए हुई थी, इस बुर्ज के झरोंखे से ताजमहल का दृश्य साफ़ दिखाई देता है।
आगरा के किले की वास्तुकला Agra fort architecture in Hindi
महलों में लाल पत्थर और सफेद संगमरमर दोनों का शानदार तरिकों से उपयोग किया हैं, जिनमें दो पीढ़ियों अकबर और बाद में जहांगीर और शाहजहां के समय के निर्माणकर्ताओं द्वारा इन महलों को बनाया गया है।
स्थापत्य इतिहास की दृष्टि से, यह स्थल अति महत्वपूर्ण है। अबुल फज़ल का कहना था, कि यहां लगभग पाँच सौ सुंदर इमारतें, बंगाली व गुज़रती शैली में बनी थीं।
कई इमारतों को सफ़ेद संगमरमर के रूप में बनवाने हेतु ध्वस्त किया गया। अधिकांश को ब्रिटिश शासन ने 1803 से 1862 के बीच, बैरक बनवाने हेतु तुड़वा दिया। वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी की ओर, मुश्किल से तीस इमारतें शेष हैं। इनमें से दिल्ली गेट, अकबर गेट व एक बंगाली महल – अकबर की प्रतिनिधि इमारतें हैं।
सुंदर संरचना Most beautiful structures of Agra fort
1. शीश महल Sheesh Mahal
शाब्दिक रूप से ‘कांच का महल’ अर्थात् दीवारों पर छोटे दर्पण की सजावट है अर्थात् यह शाही छोटे जड़ाऊ दर्पणों से सुसज्जित राजसी वस्त्र बदलने का कमरा था ।
2. दीवान-ए-आम Diwan-e-Aam
इसमें मयूर सिंहासन या तख़्त-ए-ताऊस स्थापित था इसका प्रयोग आम जनता से बात करने और उनकी फरियाद सुनने के लिये होता था।
3. दीवान-ए-खास Diwan-e-Khas
इसका प्रयोग और उसके उच्च पदाधिकारियों की गोष्ठी और मंत्रणा के लिये किया जाता था, जहाँगीर का सिंहासन इसकी विशेषता थी ।
4. अंगूरी बाग़ Anguri Bagh
85 वर्ग मीटर, ज्यामितीय प्रबंधित उद्यान
5. खास महल Khas Mahal
सफ़ेद संगमरमर निर्मित यह महल, संगमरमर रंगसाजी का उत्कृष्ट उदाहरण है ।
6. मीना मस्जिद Meena Masjid
इसका शाब्दिक अर्थ ‘स्वर्गीय मस्जिद’ है। यह एक छोटी मस्जिद जनता के लिए बंद है
7. नगीना मस्जिद Nagina masjid
आलिन्द बराबर में ही दरबार की महिलाओं के लिये निर्मित मस्जिद, जिसके भीतर ज़नाना मीना बाज़ार था जिसमें केवल महिलायें ही सामान बेचा करती थी।
8. मुसम्मान बुर्ज Musamman Burj
एक बड़ा अष्टकोणीय टॉवर है, जिसमें एक बालकनी है जिससे ताजमहल साफ़ दिखाई देता है ।