Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: हरिवंश राय बच्चन जीवनी Harivansh Rai Bachchan Biography in Hindi
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां > हरिवंश राय बच्चन जीवनी Harivansh Rai Bachchan Biography in Hindi
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

हरिवंश राय बच्चन जीवनी Harivansh Rai Bachchan Biography in Hindi

Moral Stories
7 Min Read
हरिवंश राय बच्चन जीवनी Harivansh Rai Bachchan Biography in Hindi
SHARE

हरिवंश राय बच्चन जीवनी Harivansh Rai Bachchan Biography in Hindi

Contents
हरिवंश राय बच्चन जीवनी Harivansh Rai Bachchan Biography in Hindiप्रारंभिक जीवनशिक्षानिजी जीवन व उनका करियरउनकी रचनायेंकिवदंतियांपुरस्कारमृत्यु

“मिटटी का तन, मस्ती का मन, क्षण भर जीवन, मेरा परिचय”

उपर्युक्त पंक्तियों से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि हम यहाँ किस प्रसिद्ध कवि की बात कर रहे हैं। ये कवि हैं स्व. श्री हरिवंश राय ‘बच्चन’ जी।

हरिवंश राय बच्चन जीवनी Harivansh Rai Bachchan Biography in Hindi

प्रारंभिक जीवन

हिंदी भाषा के महान साहित्यकार के रूप में स्व. श्री हरिवंश राय श्रीवास्तव “बच्चन” जी का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के एक गाँव बाबूपट्टी में 27 नवम्बर 1907 को हुआ था। इनके पिता जी का नाम श्री प्रताप नारायण श्रीवास्तव और माता जी का नाम सरस्वती देवी था। बचपन से ही इनका मन साहित्य की तरफ था।

शिक्षा

प्रारम्भ में इन्होने  उर्दू की शिक्षा ग्रहण की थी और फिर प्रयाग विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एम. ए. की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से डब्ल्यू बी येट्स की कविताओं पर रिसर्च करके पी. एच. डी. की उपाधि ग्रहण की।

निजी जीवन व उनका करियर

जब ये 19 वर्ष के हुए तो 1926 में इनका विवाह श्यामा से करा दिया गया। श्यामा बच्चन उस समय 14 वर्ष की थी। कुछ समय बाद श्यामा बीमार पड़ गयीं और 1936 में क्षय रोग के कारण उनका देहांत हो गया। इसी बीच इनकी कविता लिखने में रूचि बढ़ती गयी। 1941 में इन्होने तेजी सूरी से पुनः विवाह किया। तेजी बच्चन अत्यंत प्रतिभाशाली थी और रंगमंच और गायन की दुनिया उन्हें पसंद थी।

उन्होंने बच्चन द्वारा शेक्सपियर के अनुदित नाटकों में भी अभिनय किया। इनके दो बेटे हुए अमिताभ बच्चन और अजिताभ बच्चन। जिसमें से अमिताभ बच्चन फ़िल्मी दुनिया के सुपर स्टार हैं। हरिवंश जी ने सन् 1941 से 1952 तक इलाहबाद विश्वविद्यालय में प्रवक्ता के रूप में भी कार्य किया।

जब ये 1955 में पी.एच.डी पूरी करके भारत आये तब इन्हे विदेश मंत्रालय में हिंदी विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद ऑल इंडिया रेडिओ, इलाहाबाद में भी कार्य किया।  

बच्चन जी की प्रसिद्ध कविता मधुशाला को मन्ना डे ने संगीत के रूप में गया है। इनकी एक अन्य रचना ‘कोई गाता, मैं सो जाता’ को गाने के रूप में फिल्म ‘आलाप’ में गाया गया है। इस तरह इनकी रचनाओं को गाने के रूप में फिल्मों में लिया गया है।

उपनाम  – इनके उपनाम से जुडी एक छोटी सी कहावत है कि इन्हे बचपन में ‘बच्चन’ कहा जाता था, जिसका अर्थ ‘बच्चा’ होता है और इसी तरह यह उनका उपनाम बन गया।

उनकी रचनायें

क्रम सं कविता संग्रह वर्ष मिश्रित रचनायें वर्ष आत्मकथा / रचनावली वर्ष
1 तेरा हार 1932 बचपन के साथ क्षण भर 1934 क्या भूलूं क्या याद करूं 1969
2 मधुशाला 1935 खय्याम की मधुशाला 1938 नीड़ का निर्माण फिर 1970
3 मधुबाला 1936 सोपान 1953 बसेरे से दूर 1977
4 मधुकलश 1937 मेकबेथ 1957 दशद्वार से सोपान तक 1985
5 रात आधी खींच कर मेरी हथेली   जनगीता 1958 बच्चन रचनावली के नौ खण्ड  
6 निशा निमंत्रण 1938 उमर खय्याम की रुबाइयाँ 1959    
7 एकांत संगीत 1939 कवियों के सौम्य संत: पंत 1960    
8 आकुल अंतर 1943 आज के लोकप्रिय हिन्दी कवि: सुमित्रानंदन पंत 1960    
9 सतरंगिनी 1945 आधुनिक कवि: 7 1961    
10 हलाहल 1946 नेहरू: राजनैतिक जीवनचित्र 1961    
11 बंगाल का काव्य 1946 नये पुराने झरोखे 1962    
12 खादी के फूल 1948 अभिनव सोपान 1964    
13 सूत की माला 1948 चौसठ रूसी कवितायें 1964    
14 मिलन यामिनी 1950 W.B. Yeats and Occultism 1968    
15 प्रणय पत्रिका 1955 मरकट द्वीप का स्वर 1968    
16 धार के इधर उधर 1957 नागर गीत 1966    
17 आरती और अंगारे 1958 बचपन के लोकप्रिय गीत 1967    
18 बुद्ध और नाचघर 1958 हैमलेट 1969    
19 त्रिभंगिमा 1961 भाषा अपनी भाव पराये 1970    
20 चार खेमे चौंसठ खूंटे 1962 पंत के सौ पत्र 1970    
21 दो चट्टानें 1965 प्रवास की डायरी 1971    
22 बहुत दिन बीते 1967 किंग लेयर 1972    
23 कटती प्रतिमाओं की आवाज़ 1968 टूटी छूटी कड़ियां 1973    
24 उभरते प्रतिमानों के रूप 1969 मेरी कविताई की आधी सदी 1981    
25 जाल समेटा 1973 सोहं हंस 1981    
26 निर्माण   आठवें दशक की प्रतिनिधी श्रेष्ठ कवितायें 1982    
27 आत्मपरिचय   मेरी श्रेष्ठ कवितायें 1984    
28 एक गीत   जो बीत गई सो बात गयी      
29 अग्निपथ          

बच्चन जी की आखिरी कविता ‘एक नवम्बर 1984’ है जो इंदिरा गाँधी जी की हत्या पर लिखित है।

किवदंतियां

ऐसा कहा जाता है कि हरिवंश राय बच्चन जी द्वारा रचित कविता “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” ये हिंदी के महान कवि श्री सोहन लाल द्विवेदी जी द्वारा रचित है। कुछ लोगों का कहना ये भी है कि ये कविता निराला जी ने लिखी है।

पुरस्कार

  • ‘दो चट्टानें’ कविता संग्रह के लिए सन् 1968 में साहित्य अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • एशियाई सम्मलेन में कमल पुरस्कार और सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
  • बिड़ला फाउंडेशन द्वारा चार वॉल्यूम में लिखी इनकी ऑटोबायोग्राफी – ‘क्या भूलूं क्या याद करूं’, ‘नीड़ का निर्माण फिर’, ‘बसेरे से दूर’ और ‘दशद्वार से सोपान तक’ के लिए सरस्वती सम्मान मिला।
  • हिंदी साहित्य में योगदान के लिए सन् 1976 में पद्म भूषन की उपाधि से सम्मानित किया गया।

मृत्यु

इस तरह हिंदी साहित्य में अपना पूर्ण योगदान करते हुए  95 वर्ष की अवस्था में बच्चन जी 18 जनवरी 2003 को हम सबके बीच  नहीं रहे। इनकी मृत्यु मुंबई में श्वशन रोग के कारण हुई थी । आज भी इनकी कविताओं को लोग पढ़ते हैं और प्रेरित होते हैं।

Featured Image Source – OhMyIndia

You Might Also Like

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – ज्ञान से हुई मोक्ष की प्राप्ति

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – बुद्ध, आम और बच्चे की कहानी

स्वामी विवेकानंद की प्रेरक कहानी – सच्चा पुरुषार्थ

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – पुष्प के बदले शरण

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अल्बर्ट आइंस्टीन की जीवनी  Albert Einstein Biography in Hindi अल्बर्ट आइंस्टीन की जीवनी Albert Einstein Biography in Hindi
Next Article एम. ऍफ़. हुसैन का जीवन परिचय M F Husain Biography in Hindi एम. ऍफ़. हुसैन का जीवन परिचय M F Husain Biography in Hindi

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – ज्ञान से हुई मोक्ष की प्राप्ति

Moral Stories
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – बुद्ध, आम और बच्चे की कहानी

Moral Stories
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

स्वामी विवेकानंद की प्रेरक कहानी – सच्चा पुरुषार्थ

Moral Stories
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – पुष्प के बदले शरण

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?