Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: व्यापारी का पतन और उदय: पंचतंत्र की कहानी The Fall And Rise of A Merchant Story in Hindi
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां) > व्यापारी का पतन और उदय: पंचतंत्र की कहानी The Fall And Rise of A Merchant Story in Hindi
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

व्यापारी का पतन और उदय: पंचतंत्र की कहानी The Fall And Rise of A Merchant Story in Hindi

Moral Stories
6 Min Read
व्यापारी का पतन और उदय: पंचतंत्र की कहानी The Fall And Rise of A Merchant Story in Hindi
SHARE

आज इस पोस्ट मे हमने व्यापारी का पतन और उदय, पंचतंत्र की कहानी The Fall And Rise of A Merchant Story in Hindi हिन्दी मे लिखा है। यह ज्ञानवर्धक कहानी हमें की प्रकार की शिक्षाएं देती है जसके विषय मे हमने कहानी के अंत मे बताया है।

Contents
व्यापारी का पतन और उदय: पंचतंत्र की कहानी The Fall And Rise of A Merchant Story in Hindiकहानी से शिक्षा Moral of Story

व्यापारी का पतन और उदय: पंचतंत्र की कहानी The Fall And Rise of A Merchant Story in Hindi

वर्धमान नाम के एक शहर में एक बहुत ही योग्य और बुद्धिमान व्यापारी रहता था। जब उस राज्य के राजा को उसके बुद्धि और योग्यता का पता चला तो राजा ने उस व्यापारी को उस राज्य का प्रशासक बना दिया। उसके बुद्धि के कारण राज्य के धन कोश को भी बहुत लाभ हुआ। राजा उसके कार्य से बहुत खुश था।

कुछ दिनों के बाद उस व्यापारी की बेटी का विवाह तय हुआ। विवाह के उपलक्ष मे उस व्यापारी ने राज्य के सभी लोगों को और राज घराने के सभी लोगों को भी आमंत्रित किया। भोज के बाद सभी लोगों को सम्मान और मेहमानों को उपहार भी दिए गए।

राज्य के महल मे झाड़ू लगाने वाला व्यक्ति भी उस भोज मे आया था। गलती से वह एक राज परिवार के कुर्सी मे बैठ गया था। जब व्यापारी ने उस व्यक्ति को देखा वह बहुत ही गुस्सा हुआ और उसने उसका गर्दन पकड़ के भोज के स्थान से धक्के मार कर बाहर निकलवा दिया। 

उस झाड़ू मारने वाले व्यक्ति को बहुत ही शर्मिंदगी महसूस हुई और उसने व्यापारी को सबक सिखाने का ठान लिया। 

कुछ दिनों के बाद, एक दिन वह सफाई वाला राजा के कक्ष को झाड़ू लगा रहा था। उसने देखा कि राजा अर्ध निद्रा में लेटा हुआ है। मौका का फायदा उठाते हुए उसने बड़बड़ाना शुरू किया – इस व्यापारी को महल से बाहर फेंक देना चाहिए उसकी यह मजाल की उसने रानी के साथ दुर्व्यवहार किया।

यह सुनते ही राजा चौक कर अपने बिस्तर पर बैठ पड़ा और उस ने क्रोधित होकर झाड़ू मारने वाले व्यक्ति से पूछा –  तुम जो बात बोल रहे हो क्या वह वाकई में सच है? क्या तुम ने व्यापारी को दुर्व्यवहार  करते हुए देखा है?

उसी समय झाड़ू मारने वाले व्यक्ति ने राजा के चरण पकड़ लिए और बोला –मुझे माफ कर दीजिए महाराज, मैं पूरी रात जुआ खेलते रहा और मैं सो ना सका। इसलिए मैं नींद में बड़बड़ा रहा था।

राजा कुछ बोला तो नहीं परंतु उसे शक जरूर हुआ। उसी दिन से राजा ने व्यापारी को पूर्ण रूप से महल में घूमने के लिए पाबंदी लगा दी और उसके कई अधिकारी भी कम कर दिए।

अगले दिन सुबह सुबह जब व्यापारी महल आया तो उसने देखा द्वारपालों ने राजभवन के एक भाग में उसे जाने से रोक दिया। व्यापारी आश्चर्यचकित होकर सोच में पड़ गया। तभी पास में खड़े उसी झाड़ू मारने वाले व्यक्ति ने मज़े लेते हुए कहा- अरे द्वारपालों जानते नहीं हो यह कौन हैं?  यह बहुत ही बड़े व्यक्ति हैं और तुम्हें अभी के अभी बाहर फिकवा सकते हैं। जैसे इन्होंने मुझे अपने घर से भोज के समय फिकवा दिया था। यह सुनते ही व्यापारी को सब कुछ समझ आ गया और अपनी गलती का एहसास हुआ।

उसके अगले दिन व्यापारी ने उस झाड़ू मारने वाले व्यक्ति को अपने घर बुलाया और उसे सम्मान के साथ भोजन कराया। साथ ही उसे क्षमा मांगा और उपहार भी दिए। अतिथि सत्कार से वह झाड़ू मारने वाला व्यक्ति खुश हुआ और उसने व्यापारी से कहा – आपने मुझसे शमा भी मांगा और मुझे भोज भी कराया। अब आप चिंता ना करें मैं आपका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाऊंगा।

अगले दिन उसने राजा के कक्ष में झाड़ू लगाते समय जब देखा की राजा अर्धनिद्रा मे है तो वह जान बुझ कर बड़बड़ाने लगा – यह हमारा राजा तो ऐसा गधा है की वह गुसलखाने में खीरे खाता है। ऐसा सुनते ही राजा चौक कर अपने बिस्तर से उठ खड़ा हुआ और क्रोध में बोला – मूर्ख व्यक्ति ऐसा बोलने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? अगर तुम मेरे शाही नौकर ना होते तो मैं तुम्हें धक्के मार कर बाहर निकलवा देता। सफाई करने वाले व्यक्ति ने तुरंत राजा के पैर पकड़ लिए और बोला महाराज मैं और कभी भी नहीं बड़बड़ाऊँगा। 

तभी राजा सोचने लगा अगर यह मेरे को बड़बड़ाते समय ऐसा बोल सकता है तो यह किसी को भी ऐसा बोल सकता है और अवश्य ही इसने व्यापारी को भी ऐसे ही कहा होगा। उसी समय राजा ने व्यापारी को महल मे की गई सभी पाबंदी को हटा दिया और वापस से सभी अधिकार प्रदान किए।

कहानी से शिक्षा Moral of Story

  • हमें किसी भी व्यक्ति के साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
  • इस दुनिया में उंच-नीच की भावना से परे हो कर सोचना चाहिए।
  • आप जैसे व्यवहार स्वयं से लिए दूसरों से चाहते हैं वैसे ही आप दूसरों के साथ व्यवहार करें।
  • हमेशा देखे हुए बात पर भरोसा करें, सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा ना करें।

कुछ और पंचतंत्र की कहानियाँ –

सियार और ढोल: पंचतंत्र कहानी
बंदर और लकड़ी का खूंटा: पंचतंत्र कहानी 
नेवला और ब्राह्मण की पत्नी: हिन्दी पंचतंत्र कहानी

You Might Also Like

पंचतंत्र की कहानी: दो सिर वाला जुलाहा | Do Sir Wala Julaha

ब्राह्मण, बकरी और तीन ठग | The Brahmin & Three Crooks Story In Hindi

पंचतंत्र की कहानी: जब शेर जी उठा | The Lion That Sprang To Life Story In Hindi

पंचतंत्र की कहानी: बोलने वाली गुफा | Bolnewali Gufa Panchtantra

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article This baby saves the mother
Next Article Sufi Mystic Prayer and Disciple Question!

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

पंचतंत्र की कहानी: दो सिर वाला जुलाहा | Do Sir Wala Julaha

Moral Stories
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

ब्राह्मण, बकरी और तीन ठग | The Brahmin & Three Crooks Story In Hindi

Moral Stories
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

पंचतंत्र की कहानी: जब शेर जी उठा | The Lion That Sprang To Life Story In Hindi

Moral Stories
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

पंचतंत्र की कहानी: बोलने वाली गुफा | Bolnewali Gufa Panchtantra

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?