Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: जातक कथा: छद्दन्त हाथी की कहानी | Chaddanta Elephant In Hindi
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > जातक कथाएं > जातक कथा: छद्दन्त हाथी की कहानी | Chaddanta Elephant In Hindi
जातक कथाएं

जातक कथा: छद्दन्त हाथी की कहानी | Chaddanta Elephant In Hindi

Moral Stories
4 Min Read
SHARE

सदियों पहले की बात है हिमालय के घने जंगलों में हाथियों की दो खास प्रजातियां पाई जाती थीं। एक प्रजाती थी छद्दन्त और दूसरी प्रजाती का नाम था उपोसथ। इनमें से छद्दन्त प्रजाती काफी मशहूर थी। विशाल छह दांतों की मौजूदगी के कारण ही इन्हें छद्दन्त के नाम से पुकारा जाता था। इन हाथियों का सिर और पैर किसी मणि की तरह सुर्ख लाल दिखाई देते थे। इन छद्दन्त हाथियों का राजा कंचन गुफा में रहा करता था। उसकी महासुभद्दा और चुल्लसुभद्दा नाम की दो रानियां थीं।

एक दिन हाथियों का राजा अपनी दोनों रानियों के साथ पास के एक सरोवर में नहाने के लिए जाता है। उसी सरोवर के किनारे एक पुराना विशाल वृक्ष लगा हुआ था। उस वृक्ष पर लगे फूल बड़े ही खूबसूरत और मनमोहक खुशबू वाले थे। गजराज ने खेल-खेल में अपनी सूंड से उस वृक्ष की एक डाल को कसकर हिलाया। इससे डाल पर लगे फूल महासुभद्दा पर झड़ने लगे और वह गजराज से बहुत प्रसन्न हुई। वहीं, वृक्ष की सूखी डाल पुराना होने के कारण गजराज की सूंड का जोर झेल न सकी और टूटकर फूल समेत गजराज की दूसरी रानी चुल्लसुभद्दा के ऊपर जा गिरी।

हालांकि, यह घटना संयोगवश घटी, लेकिन इसे चुल्लसुभद्दा ने अपना अपमान माना और उसी वक्त गजराज के निवास को छोड़कर कहीं दूर चली गई। जब गजराज को इस बात का पता चला, तो उसने चुल्लसुभद्दा को बहुत ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

कुछ समय बाद चुल्लसुभद्दा की मौत हुई और मरने के बाद वह मद्द राज्य की राजकुमारी के रूप में पैदा हुई। युवा होने पर उसकी वाराणसी के राजा से शादी हुई और वह वाराणसी की पटरानी बनी। पुनर्जन्म के बाद भी वह छद्दन्तराज द्वारा भूलवश हुए उस अपमान को भूली नहीं और उसका बदला लेने का सोचती रही।

एक दिन मौका पाकर उसके वाराणसी के राजा को छद्दन्तराज के दांत हासिल करने के लिए उकसाया। परिणामस्वरूप कुछ कुशल निषादों के समूह को राजा ने गजराज के दांत लाने के लिए भेज दिया। गजराज के दांत लाने के लिए रवाना हुई टोली का नेता था सोनुत्तर।

सोनुत्तर करीब 7 साल का सफर तय करके गजराज के निवास पर पहुंचा। उसने गजराज को पकड़ने के लिए और अपना शिकार बनाने के लिए उसके निवास से कुछ दूरी पर एक बड़ा गड्ढा बनाया। गड्ढे को छिपाने के लिए उसने उसे पत्तियों और छोटी लकड़ियों से ढक दिया और खुद झाड़ियों में छिप गया।

जैसे ही गजराज उस गड्ढे के करीब आया, तो सोनुत्तर ने विष बुझा तीर निकाल कर छद्दन्तराज पर निशाना लगा दिया। तीर से घायल होने के बाद जब गजराज की नजर झाड़ियों में छिपे सोनुत्तर पर पड़ी, तो वह उसे मारने के लिए दौड़ा। चूंकि, सोनुत्तर संन्यासियों के वस्त्र पहनकर आया था। इस कारण गजराज ने सोनुत्तर को जीवनदान दे दिया।

गजराज से जीवनदान पाकर सोनुत्तर का मन बदल गया और उसने गजराज को सारी कहानी कह सुनाई और गजराज पर निशाना साधने का उद्देश्य बताया। जीवनदान मिलने के कारण सोनुत्तर गजराज के दांत नहीं काट सकता था, इसलिए छद्दन्तराज ने मृत्यु से पहले खुद ही अपने दांत तोड़ कर सोनुत्तर को दे दिए।

गजराज के दांत पाकर सोनुत्तर वाराणसी लौट आया और गजराज के दांत रानी के समक्ष रख दिए। साथ ही सोनुत्तर ने रानी को यह भी बताया कि किस तरह गजराज ने उसे जीवनदान देकर खुद अपने दांत दे दिए।

पूरी बात जानने के बाद रानी गजराज की मौत बर्दाश्त न कर सकी और इस सदमे से उनकी भी तुरंत मौत हो गई।

कहानी से सीख

बदले की भावना सोचने समझने की क्षमता छीन लेती है।

You Might Also Like

जातक कथा: दो हंसों की कहानी | The Story of Two Swans

जातक कथा: चांद पर खरगोश | The Hare On The Moon Story In Hindi

जातक कथा: महिलामुख हाथी | The Story of Mahilaimukha Elephant In Hindi

जातक कथा: लक्खण मृग की कहानी | The Story Of The Two Deer In Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Young Man Interview – Appreciating Parents Efforts
Next Article मेरा परिवार पर निबंध Essay on My Family in Hindi मेरा परिवार पर निबंध Essay on My Family in Hindi

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

जातक कथाएं

जातक कथा: दो हंसों की कहानी | The Story of Two Swans

Moral Stories
जातक कथाएं

जातक कथा: चांद पर खरगोश | The Hare On The Moon Story In Hindi

Moral Stories
जातक कथाएं

जातक कथा: महिलामुख हाथी | The Story of Mahilaimukha Elephant In Hindi

Moral Stories
जातक कथाएं

जातक कथा: लक्खण मृग की कहानी | The Story Of The Two Deer In Hindi

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?