Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: मैरी कॉम का जीवन परिचय Boxer Mary Kom Biography in Hindi
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Hindi Motivational Stories > मैरी कॉम का जीवन परिचय Boxer Mary Kom Biography in Hindi
Hindi Motivational Stories

मैरी कॉम का जीवन परिचय Boxer Mary Kom Biography in Hindi

Moral Stories
6 Min Read
मैरी कॉम का जीवन परिचय Boxer Mary Kom Biography in Hindi
SHARE

मैरी कॉम का जीवन परिचय Boxer Mary Kom Biography in Hindi

Contents
मैरी कॉम का जीवन परिचय Boxer Mary Kom Biography in Hindiजन्म और शिक्षाबॉक्सिंग में करियरपुरस्कार और उपलब्धियाँविश्व गैर व्यावसायिक बॉक्सिंग में- 4 बार विश्व विजेताशादीमैरी कॉम के जीवन पर पुस्तकमेरी कॉम के जीवन पर फिल्मराज्य सभा सदस्य के रूप में

मेरी कॉम भारत की प्रसिद्ध बॉक्सर (मुक्केबाज) हैं। बॉक्सिंग में उन्होंने भारत को विश्व में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। मेरी कॉम का पूरा नाम  मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम है। उन्होंने 10 बार राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने देश का नाम आगे बढ़ाया है।

वह “मैग्नीफिसेंट मैरी” के नाम से भी प्रसिद्ध है। देश में स्त्रियों के लिए उन्होंने मिसाल बन कर दिखाया है। उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है कि भारत की बेटियां भी आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करें।

विश्व गैर व्यवसायिक बॉक्सिंग चैंपियन्शिप में वो 5 बार विश्व विजेता रह चुकी है। वह एकमात्र खिलाड़ी है जिसने 6 विश्व बॉक्सिंग चैंपियन्शिप में हर बार कोई न कोई मेडल जीता है। 2012 के समर ओल्प्म्पिक में उन्होंने 51 किग्रा वजन में कांस्य पदक जीता। AIBA विश्व महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी की रेंकिंग में वो चौथे स्थान पर आती है।

2014 में साऊथ कोरिया में आयोजित एशियन खेलों में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली वो अकेली खिलाड़ी थी। वह पशु अधिकारों के लिए PETA नामक संगठन से जुडी हुई है। हाथियों को सर्कस में काम करने के विरोध में मेरी कॉम ने एक विज्ञापन भी किया है। उनका मानना है की सर्कस जैसी जगहों पर जानवरों को पीटा और सताया जाता है।

मैरी कॉम का जीवन परिचय Boxer Mary Kom Biography in Hindi

जन्म और शिक्षा

उनका जन्म 1 मार्च 1983 को मणिपुर (भारत) में चुराचांदपुर जिले में एक गरीब किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा लोकटक क्रिश्चियन मॉडल स्कूल और सेंट हेवियर स्कूल से प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए मेरी इम्फाल चली गयी। उनको बचपन से ही खेलो में बहुत रूचि थी।

मैरी कॉम ने बॉक्सिंग की शुरुआत 18 साल में कर दी थी। 1999 में उन्होंने खुमान लम्पक स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार बॉक्सिंग का मैच देखा तो देखते ही रह गयी। यही वो खेल था जिसमे वो आगे चलकर देश का नाम रोशन करने वाली थी। बॉक्सिंग रिंग में लड़के लड़कियों को बोक्सिंग करते मेरी सोचने लगी की वो भी ये खेल खेल सकती है।

बॉक्सिंग में करियर

बॉक्सिंग में दिलचस्पी लेने के बाद मेरी कॉम जी- जान से इसकी तैयारी में लग गई। 1998 में मणिपुर के बॉक्सर डिंगको सिंह ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इससे मेरी कॉम को बहुत प्रेरणा मिली। घरवालों को मनाना इतना आसान नहीं था।

मणिपुर में बॉक्सिंग को पुरुषों का खेल समझा जाता था। उन्होंने अपने घर वालों को बिना बताए ही बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। वो देर रात तक बॉक्सिंग रिंग में प्रैक्टिस करती रहती थी। सन 2000 में मैरी कॉम ने विमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप मणिपुर में जीत हासिल की।

उनका नाम मणिपुर के सभी अखबारों में प्रकाशित हुआ। तब जाकर उनके घर वालों को मैरी कॉम के बॉक्सिंग के शौक के बारे में पता चला। उनके घर के सदस्य उनकी जीत पर बहुत खुश थे।

पुरस्कार और उपलब्धियाँ

  • 2001 – पहली बार नेशनल वुमन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप विजेता
  • 2003- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
  • 2006- पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित
  • 2007 – लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा “पीपल ऑफ द ईयर” पुरस्कार  से सम्मानित
  • 2008- पेप्सी एमटीवी (MTV) यूथ आईकॉन
  • 2008 AIBA द्वारा मैग्नीफिसेंट मैरी पुरस्कार से सम्मानित
  • 2009- राजिव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित
  • 2010 सहारा स्पोर्ट्स अवॉर्ड द्वारा “स्पोर्ट्स विमेन ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित
  • 2012 – लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता
  • 2014- एशियाई खेलों में सवर्ण पदक विजेता
  • 2018- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वीरांगना पुरस्कार से सम्मानित

विश्व गैर व्यावसायिक बॉक्सिंग में- 4 बार विश्व विजेता

2012 में लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने के लिए मेरी कॉम को निम्न पुरस्कार मिले –

  • राजस्थान सरकार की तरफ से 50 लाख रूपये  का नकद पुरस्कार
  • मणिपुर सरकार की तरफ से 50 लाख रूपये का नकद पुरस्कार और 2 एकड़ जमीन
  • असम सरकार की तरफ से 20 लाख रूपये  का नकद पुरस्कार
  • अरुणाचल प्रदेश सरकार की तरफ से 10 लाख रूपये  का नकद पुरस्कार
  • भारत जन-जातीय मंत्रालय की तरफ से 10 लाख रूपये  का नकद पुरस्कार

शादी

2001 में मैरी कॉम की दोस्ती ओन्लर कॉम से हुई जोकि दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों की दोस्ती 4 सालों तक चली। 2005 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के 2 जुड़वाँ बच्चे है।

मैरी कॉम के जीवन पर पुस्तक

मेरी कॉम की आत्मकथा “Unbreakable” के नाम से प्रकाशित हुई है, जिसे उन्होंने डीनो सरटो के साथ लिखा है। इस पुस्तक को हार्पर कोलिन्स ने 2013 में प्रकाशित किया है।

मेरी कॉम के जीवन पर फिल्म

उनके जीवन पर आधारित फिल्म का नाम “मेरी कॉम” था जो 2014 में आई थी। प्रियंका चोपड़ा ने उसमे मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

राज्य सभा सदस्य के रूप में

26 अप्रैल 2016 को मेरी कॉम को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामांकित किया गया। मार्च 2017 को भारत सरकार ने उन्हें “युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय” द्वारा बॉक्सिंग का नेशनल ऑब्जर्वर बनाया गया।

Featured Image – Wikimedia (Creative Commons Attribution 3.0 Unported)

You Might Also Like

सिकंदर महान का इतिहास Alexander the Great History in Hindi

चन्द्रशेखर आज़ाद का जीवन परिचय Chandra Shekhar Azad Biography in Hindi

स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी Swami Dayananda Saraswati Biography in Hindi

हल्दीघाटी का युद्ध निबंध Battle of Haldighati in Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Jealousy and Cheating – Friends Moral Story
Next Article Hard Work and Success – Young Man Story..!!

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

सिकंदर महान का इतिहास Alexander the Great History in Hindi
Hindi Motivational Stories

सिकंदर महान का इतिहास Alexander the Great History in Hindi

Moral Stories
चन्द्रशेखर आज़ाद का जीवन परिचय
Hindi Motivational Stories

चन्द्रशेखर आज़ाद का जीवन परिचय Chandra Shekhar Azad Biography in Hindi

Moral Stories
स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी Swami Dayananda Saraswati Biography Hindi
Hindi Motivational Stories

स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी Swami Dayananda Saraswati Biography in Hindi

Moral Stories
हल्दीघाटी का युद्ध निबंध Battle of Haldighati in Hindi / Haldighati Yudh History in Hindi
Hindi Motivational Stories

हल्दीघाटी का युद्ध निबंध Battle of Haldighati in Hindi

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?