Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का इतिहास व कथा Bhimshankar Jyotirling History Story in Hindi
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां > भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का इतिहास व कथा Bhimshankar Jyotirling History Story in Hindi
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का इतिहास व कथा Bhimshankar Jyotirling History Story in Hindi

Moral Stories
7 Min Read
भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का इतिहास व कथा Bhimshankar Jyotirling History Story in Hindi
SHARE

भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का इतिहास व कथा Bhimshankar Jyotirling History Story in Hindi

Contents
भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का इतिहास व कथा Bhimshankar Jyotirling History Story in HindiStory 1मोटेश्वर महादेव मदिरStory 2

12 ज्योतिर्लिंगों में से छठवां ज्योतिर्लिंग भीमशंकर है। इस मंदिर के विषय में ऐसा कहा जाता है कि भीमशंकर ज्योतिर्लिंग नाम से दो मंदिर हैं। एक महारष्ट्र के पुणे में स्थित है और दूसरा आसाम के कामरूप जिले में स्थित है।

पहले के समय में आसाम कामरूप के नाम से ही जाना जाता था। आसाम के कामरूप में ज्योतिर्लिंग स्थित है ऐसा शिवपुराण के कोटिरुद्रसंहिता में बताया गया है।

भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का इतिहास व कथा Bhimshankar Jyotirling History Story in Hindi

Story 1

इस ज्योतिर्लिंग की कथा शिवपुराण के अध्याय 20 के श्लोक 1 से 20 तक और अध्याय 21 के श्लोक 1 से 54 तक में बताई गयी है। प्राचीन काल में भीम नामक कोई राक्षस था। वह अपनी माता कर्कटी के साथ जंगल में अकेला रहा करता था। जब भीम रक्षस बड़ा हुआ तो उसने अपनी माता से पूछा कि उसके पिता का क्या नाम है और वे कहाँ हैं?

तब कर्कटी ने बताया कि तुम्हारे पिता महाबली कुम्भकर्ण थे। तुम्हारे पिता का वध श्री राम के द्वारा कर दिया गया था और उससे पहले भी मेरे पति विरोध थे। उनका वध भी श्री राम के द्वारा हुआ था। उनकी मृत्यु के पश्चात मैं अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी।

एक बार मेरे माता – पिता ने अगस्त्य ऋषि के कोई शिष्य थे उनको आहार बनाना चाहा। वह ऋषि अत्यंत ही विष्णु भक्त थे । उसने तुरंत ही मेरे माता-पिता को भष्म कर डाला। उस घटना के बाद मैं यहाँ इस पर्वत पर अकेली रहने लगी।

अपने परिजनो की मृत्यु के कारण को जानकार भीम ने देवताओं से बदला लेने का निर्णय किया। भीम ने 1000 वर्षों तक भगवान भ्रह्मा जी की घोर तपस्या की। जिससे ब्रह्मा जी अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने भीम से मन चाहा वर मांगने को कहा। भीम ने वरदान के रूप में और अधिक बलवान होने का वरदान माँगा।

वरदान मिलते ही उसने सबसे पहले इंद्र सहित और भी देवताओं को युद्ध में परास्त किया और अंत में भगवान विष्णु को भी हरा दिया। इसके बाद वह पृथ्वी को जीतना चाहता था। इसके लिए उसने सबसे पहले आसाम के कामरूप के राजा सुदक्षिण पर हमला किया।

राजा को पराजित कर उसे बंदीगृह में बंध कर दिया। राजा सुदक्षिण भगवान शिव जी के बहुत बड़े भक्त थे। उन्होंने कारागार में ही भगवान शिव का शिवलिंग बनाकर तपस्या करनी शुरू कर दी। इस बात की खबर भीम को लगी और उसने शिवलिंग को नष्ट करने के लिए तलवार उठाई।

ऐसा करते ही शिवलिंग में से शिव भगवान जी प्रकट हो गए। शिव जी ने अपने धनुष से राक्षस की तलवार के दो टुकड़े कर दिए और एक हुंकार भरते ही शिव जी ने उस राक्षस को नष्ट कर डाला।

तभी वहां देवता और ऋषि-मुनि प्रकट हो गए और शिव भगवान से बोले कि आप लोगों के कल्याण के लिए सदा के लिए यहाँ विराजमान हो जाइये। तब भगवान शिव जी उसी स्थान पर लिंग रूप में स्थापित हो गए। इस स्थान पर भीम राक्षस के साथ युद्ध करने के कारण ही इस स्थान का नाम भीमशंकर पड़ गया।

ऐसा कहा जाता है कि 24 सों घंटे इस ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक होता रहता है। वर्षा ऋतू के समय तो ज्योतिर्लिंग पूरी तरह से जल में डूब जाता है। सैंकड़ों वर्षों से पुजारी लोग चुप-चाप ही निष्ठा भावना से ज्योतिर्लिंग की पूजा -अर्चना करते आ रहे हैं।

मोटेश्वर महादेव मदिर

Story 2

पुणे में स्थित ज्योतिर्लिंग सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है। यह स्थान पुणे से लगभग 110 किलोमीटर दूर शिराधन गाँव में है। यहीं से भीमा नदी भी निकलती है।

कहा जाता है कि राक्षस को युद्ध में परास्त करके शिव भगवान को जो पसीना आया था वह पृथ्वी पर गिरा था, उसी पसीने से इस नदी का प्रादुर्भाव हुआ है। यह नदी दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बहती हुयी रायचूर जिले में कृष्णा नदी के नाम से जानी जाती है।

नासिक से इस ज्योतिर्लिंग की दूरी लगभग 120  किलोमीटर है। यह मंदिर 3250 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंदिर मोटेश्वर महादेव नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह शिवलिंग बहुत मोटा है। इस मंदिर के लिए ऐसी मान्यता है कि जो भक्त प्रतिदिन सूर्य निकलने के बाद 12 ज्योतिर्लिंगों का नाम जपते हुए भगवान के दर्शन करता है उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह मंदिर अत्यंत भव्य और वास्तुकला का प्रतीक है। मराठा शासक शिवाजी ने इस मंदिर के दर्शन करने वाले भक्तगणों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।  इस मंदिर का शिखर निर्माण पेशवाओं के राजनेता नाना फड़नवीस द्वारा 18 वीं शताब्दी में करवाया गया था। इस मंदिर का घंटा अत्यंत सुन्दर है। इस मंदिर के आस-पास कई सारे स्थान हैं जो घूमने के लिए हैं।

जैसे – हनुमान झील, बॉम्बे पॉइंट, नागफनी, गुप्त भीमशंकर, भीम नदी, साक्षी विनायक आदि। इस स्थान के दर्शन के लिए भक्तगण अधिकतर अगस्त से फ़रवरी महीने के बीच में आते हैं। भीमशंकर मंदिर के पास कमलजा मंदिर भी है।

कमलजा, पार्वती देवी को कहा जाता है।  इस मंदिर के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु दूर – दूर से आते हैं।  वास्तव में यह स्थल दर्शनीय और पूज्यनीय है। इन स्थलों का भ्रमण करने मात्र से ही भक्तगणों के संकट दूर हो जाते हैं।

Featured Image Source-

By ସୁରଥ କୁମାର ପାଢ଼ୀ [CC BY-SA 3.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/3.0)], from Wikimedia Commons

By आशीष भटनागर [CC BY-SA 3.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/3.0)], from Wikimedia Commons

You Might Also Like

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – बुद्ध, आम और बच्चे की कहानी

स्वामी विवेकानंद की प्रेरक कहानी – सच्चा पुरुषार्थ

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – पुष्प के बदले शरण

स्वामी विवेकानंद की प्रेरक कहानी – अपनी भाषा पर गर्व

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Kid Admission Interview..!
Next Article काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग इतिहास व कथा Kashi Vishwanath Jyotirlinga History Story in Hindi काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग इतिहास व कथा Kashi Vishwanath Jyotirlinga History Story in Hindi

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – बुद्ध, आम और बच्चे की कहानी

Moral Stories
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

स्वामी विवेकानंद की प्रेरक कहानी – सच्चा पुरुषार्थ

Moral Stories
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

गौतम बुद्ध की प्रेरक कहानी – पुष्प के बदले शरण

Moral Stories
Hindi Inspirational Stories - प्रेरणादायक कहानियां

स्वामी विवेकानंद की प्रेरक कहानी – अपनी भाषा पर गर्व

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?