Best Moral Stories in EnglishBest Moral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: अमृता शेरगिल का जीवन परिचय – चित्रकार Amrita Sher Gil Biography in Hindi
Share
Aa
Aa
Best Moral Stories in EnglishBest Moral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2022 Moral Stories. All Rights Reserved.
Best Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Hindi Success Stories > अमृता शेरगिल का जीवन परिचय – चित्रकार Amrita Sher Gil Biography in Hindi
Hindi Success Stories

अमृता शेरगिल का जीवन परिचय – चित्रकार Amrita Sher Gil Biography in Hindi

Moral Stories
7 Min Read
अमृता शेरगिल का जीवन परिचय - चित्रकार Amrita Sher Gil Biography in Hindi
SHARE

अमृता शेरगिल का जीवन परिचय – चित्रकार Amrita Sher Gil Biography in Hindi

Contents
अमृता शेरगिल का जीवन परिचय – चित्रकार Amrita Sher Gil Biography in Hindiजन्म तथा शिक्षा Birth and Educationकरियर Careerव्यक्तिगत जीवन Personal Lifeमृत्यु Death

भारत में नई चित्रकला को जन्म देने का श्रेय अमृता शेरगिल को जाता है। इन्होंने अपने छोटे से जीवन काल में  चित्रकला को एक नई दिशा देने के साथ-साथ कई ऐसे कार्य किए हैं जिससे इनको भारत के इतिहास से पृथक करना अत्यंत कठिन है।

अमृता शेरगिल ने  कैनवास पर भारत की एक नई तस्वीर उकेरी। उन्होंने अपने प्रारंभिक काल की चित्रकला में भारतीय ग्रामीण महिलाओं तथा भारत की नारी के वास्तविक स्थिति को चित्रित करने का प्रयत्न किया था जो अत्यंत सराहनीय था।

अमृता शेरगिल का अपने चित्रकला के बारे में कहना था कि-” मैंने भारत की आत्मा को एक नया रूप दिया है, यह परिवर्तन सिर्फ विषय नहीं तकनीकी भी है।” इन्होंने कई ऐसे यथार्थवादी चित्रों की रचना की जो पूरे संसार में  चर्चा के केंद्र हैं।

अमृता शेरगिल का जीवन परिचय – चित्रकार Amrita Sher Gil Biography in Hindi

जन्म तथा शिक्षा Birth and Education

अमृता शेरगिल का जन्म हंगरी के बुडापेस्ट में  30 जनवरी 1913 को हुआ था। इनके पिता का नाम उमराव सिंह शेरगिल मजीठिया तथा माता का नाम  एंटोनी गोट्समन था। अमृता के पिता संस्कृत एवं फारसी के विद्वान तथा एक नौकरशाह थे जबकी इनकी माता यहूदी मूल की ओपेरा गायिका थी। अमृता अपने माता-पिता की दो संतानों में सबसे बड़ी थी।

इनकी छोटी बहन का नाम इंदिरा था। हंगरी के मशहूर इन्दोलोजिस्ट एर्विन बकते, अमृता के मामा थे। बकते ने अमृता की चित्रकारी में रुचि देखकर उसे आगे बढ़ने में मदद की। उन्होंने ही अमृता को  छवि के रूप में अपने नौकरों को लेने के लिए प्रोत्साहित किया। जब उनके पिता उमराव सिंह शेरगिल फ्रांस गए तो वह अपनी पुत्री की पढ़ाई के लिए पेरिस में प्रबंध किया।

जब वे पेरिस के एक प्रसिद्ध आर्ट स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रही थी तो उन्हें अपने भारत के कुछ सम्बन्धी से मिलने की इच्छा हुई और 1921 में वह अपने परिवार के साथ शिमला में आ गए।  मात्र 9 वर्ष की आयु में अमृता अपनी बहन के साथ शिमला के गैएटी थिएटर में संगीत कार्यक्रम तथा नाटकों में भाग लेना प्रारंभ कर दिया था। कुछ समय बाद अपनी माता एंटोनी तथा बहन इंदिरा को साथ लेकर इटली चली गई। जहां उनका दाखिला फ्लोरेंस के एक आर्ट स्कूल में करा दिया।

जहां उन्होंने एक नग्न महिला का चित्रण किया जिससे उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। वह अब तक अनुभव कर चुकी थी कि उनके जीवन का वास्तविक एक ध्येय चित्रकार बनना ही है। इसलिए वह 16 वर्ष की आयु में अपनी माता के साथ पुनः पेरिस  चली गई। जहां उन्होंने कई प्रसिद्ध चित्रकारों जैसे पिएरे वैलंट और लुसिएँ साइमन और कई संस्थानों से चित्रकारी सीखी।

अपने शिक्षक लुसिएँ साइमन और चित्रकार मित्रों के प्रभाव में आकर उन्हें यूरोपीय चित्रकारी की प्रेरणा मिली। सन 1932 में उन्होंने अपनी पहली सबसे महत्वपूर्ण कृति ‘यंग गर्ल्स’ प्रस्तुत की जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सन 1933 में पेरिस के ग्रैंड सालों का एसोसिएट चुन लिया गया। यह सम्मान पाने वाली वे पहली एशियाई और सबसे कम उम्र की कलाकार थीं।

करियर Career

सन 1934 में अमृता शेरगिल भारत वापस आकर शिमला में एक स्टूडियो आरंभ किया। 21 साल की उम्र में यह एक सकुशल और प्रतिभाशाली चित्रकार बन चुकी थी। पूरी तरह भारतीय ना होने के बावजूद भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपराओं को जानने की बड़ी उत्सुक थी। इसीलिए जल्दी वह भारत की परंपरागत कलाओं के खोज में निकल पड़ी।

इसी दौरान उन्हें ब्रिटिश पत्रकार और लेखक मैल्कम मग्गरिज से प्रेम हो गया। वे कुछ समय तक शिमला के अपने पुश्तैनी घर पर रहीं। इसी बीच अमृता शेरगिल मुगल की चित्रकारी तथा अजंता की गुफाओं की चित्रकारी को देखकर बहुत प्रभावित हुई। फिर उनके चित्र में बदलाव आया और उन्होंने लंबे चौड़े चित्रों के स्थान पर छोटे प्राकृतिक और वास्तविक चित्रण का निर्माण प्रारंभ किया।

सन 1937 में इन्होंने दक्षिण भारत की यात्रा की।  इस यात्रा के दौरान कई चित्रकलाएं प्रस्तुत की जैसे- ‘ब्राइड्स टॉयलेट’, ‘ब्रह्मचारीज’ और ‘साउथ इंडियन विल्लेजर्स गोइंग टू मार्केट’। इन रचनाओं में उनकी भारतीय संस्कृति साफ झलकती थी। उन्होंने जो कार्य किया उसका प्रभाव भारतीय कला पर उतना ही पड़ा जितना कि रविंद्रनाथ टैगोर और जामिनी रॉय के कार्यों का।

व्यक्तिगत जीवन Personal Life

अमृता शेरगिल ने सन 1937 में अपनी माता के एक संबंधी से विवाह किया जिसका नाम विक्टर इगान था और पेशे से डॉक्टर था। विवाह के कुछ समय पश्चात अमृता गोरखपुर अपने पैतृक स्थान चली  गई। गोरखपुर में रहकर अमृता ने अपने जीवन की कई महत्वपूर्ण पेंटिंग्स पर कार्य किया।

इस दौरान उनकी सबसे प्रसिद्ध चित्रकारी ‘टू वीमेन’ थी। ऐसा माना जाता है कि अमृता शेरगिल की बहुत से पुरुष और महिलाओं के साथ प्रेम संबंध थे। इन्होंने कई महिलाओं की चित्रकारी भी की है। इन्होंने अपनी ‘टू वूमेन’ चित्रकारी में अपनी प्रेमिका मारी लौइसे का चित्रण किया है ।

मृत्यु Death

सन 1941 में अमृता शेरगिल अपने पति के साथ लाहौर चली गई। वहां उनकी एक बहुत बड़ी चित्रकारी  प्रदर्शनी थी। परंतु एकाएक वह गंभीर बीमार पड़ गई और मात्र 28 वर्ष की आयु में ही 5 दिसम्बर 1941 को उनकी मृत्यु हो गई। इतनी छोटी सी आयु में ही उन्होंने इतने विविधतापूर्ण कार्य कर दिए थे। जिसके कारण उन्हें बीसवीं शताब्दी के महत्वपूर्ण कलाकारों में गिना जाता हैं।

You Might Also Like

ध्यानचंद का जीवन परिचय Dhyan Chand Biography in Hindi: हॉकी का जादूगर

मेरा परिवार पर निबंध Essay on My Family in Hindi

सम्पूर्ण रामायण की कहानी हिन्दी में Full Ramayan Story in Hindi

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की जीवनी US President Donald Trump Biography in Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मीरा बाई का जीवन परिचय Meera Bai Biography in Hindi / मीरा बाई की कहानी कृष्ण प्रेमी मीरा बाई का जीवन परिचय Meera Bai Biography in Hindi
Next Article मीनाक्षी सुन्दरेश्वरर मन्दिर मदुरै का इतिहास व कथा Meenakshi Amman Temple History Story in Hindi मीनाक्षी सुन्दरेश्वरर मन्दिर मदुरै का इतिहास व कथा Meenakshi Amman Temple History Story in Hindi

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2022 MoralStories.Net . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?