Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
Reading: तेनालीराम की 3 कहानियां बच्चों के लिए Tenali Raman Stories in Hindi for Kids
Share
Aa
Aa
Moral Stories in EnglishMoral Stories in English
Search
  • Home
  • Education
  • Fables
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Funny
  • Hindi Stories
    • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
    • Alif Laila Stories – अलिफ लैला की कहानियां
    • Fairy Tales Stories – परी कथाएं
    • Hindi Inspirational Stories – प्रेरणादायक कहानियां
    • Hindi Motivational Stories
    • Hindi Personal Development Stories
    • Hindi Success Stories
    • Interesting Stories – रोचक कहानियां
    • Mahabharata Stories – महाभारत की कहानियां
    • Mulla Nasruddin’s Stories – मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां
    • Mythological Stories – पौराणिक कहानियां
    • Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)
    • Ramayana Stories – रामायण की कहानियां
    • Tenali Rama Stories – तेनाली रामा की कहानियां
    • जातक कथाएं
  • Advertise
© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.
Moral Stories in English > Hindi Stories - लघु कथा > Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां) > तेनालीराम की 3 कहानियां बच्चों के लिए Tenali Raman Stories in Hindi for Kids
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

तेनालीराम की 3 कहानियां बच्चों के लिए Tenali Raman Stories in Hindi for Kids

Moral Stories
12 Min Read
तेनालीराम की 3 कहानियां बच्चों के लिए Tenali Raman Stories in Hindi for Kids
SHARE

यहाँ हमने तेनालीराम की 3 कहानियां बच्चों के लिए Tenali Raman Stories Hindi for Kids हिन्दी मे प्रकाशित किया है। यह कहानियाँ ज्ञानवर्धक और मजेदार हैं जो छोटे बच्चों को बहुत पसंद आएगी। यह कहानियाँ लघु (short) हैं जिससे स्कूल के बच्चों को अच्छा लगे।

Contents
कौन था तेनालीराम (तेनाली रमन)? Who was Tenali Raman?तेनालीराम (तेनाली रमन) की चतुराई की कहानियां Tenali Raman Best Stories in Hindiकहानी 1 – तेनालीराम ने चोरों को पकड़ा Caught the Thieves (Clever Tenali Raman Short Story in Hindi)कहानी 2 – राजा की चिंता – बुढा राजदरबारी ने राज्य छोड़ा Worried King – Old Courtier Left the State (Tenali Raman Educational Story for Kids in Hindi)कहानी 3 – इमानदार तेनालीराम की कहानी Honest Tenali Rama Story for Childrens in Hindi

कौन था तेनालीराम (तेनाली रमन)? Who was Tenali Raman?

तेनालीराम (तेनाली रामाकृष्णन) को एक विकट कवी और तेनालीराम के नाम से जाना जाता है। तेनाली को दक्षिण भारतीय लोक नायक के रूप में माना जाता है। तेनाली 16वीं सदी में विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय के दरबार में कवी और विदूषक थे। वो बहुत ही बुद्धिमान थे और अपनी चतुराई से अपने राज्य की कई मुश्किलों को दूर भी करते थे।

लोग तेनालीराम / तेनाली रमन की तुलना राजा अकबर के सलाहकार बीरबल से की जाती है जिनकी चतुराई और बुद्धिमानी की कहानियां हम पढ़ते ही रहते हैं। आप चाहें तो अकबर बीरबल की कहानियाँ भी हमारे वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

आईए तेनालीराम की 3 बेस्ट कहानियां हिन्दी मे Tenali Raman Short Stories Hindi for Kids आपको बताते हैं –

तेनालीराम (तेनाली रमन) की चतुराई की कहानियां Tenali Raman Best Stories in Hindi

कहानी 1 – तेनालीराम ने चोरों को पकड़ा Caught the Thieves (Clever Tenali Raman Short Story in Hindi)

एक बार की बात है विजयनगर राज्य में बहुत चोरी होने लगी। लोगों के घर से दिन दहाड़े कीमती सामान गायब होने लगे। लोग इस बात से बहुत डर गए और परेशान हो कर राजा कृष्णदेव राय के दरबार में पहुंचे।

यह जान कर राजा को बहुत घुस्सा आया और तुरंत अपने सैनिकों को चोरों को पकड़ने का आदेश दिया। जगह-जगह राज्य में सैनिकों को तैनात किया गया पर तब भी चोर चोरी करने में कामियाब होने लगे।

तब राजा ने अपने चतुर विदूषक तेनालीराम को इस मुश्किल का हल निकालने के लिए कहा और साथ ही राजा ने सैनिकों की एक टुकड़ी भी तेनाली के साथ भेजने के लिए आदेश दिया। पर तेनाली ने राजा से कहा की उन्हें किसी भी सेना की आवश्यकता नहीं है और वह स्वयं ही चोरों को एक हफ्ते के अन्दर पकड़ लेगा।

तेनालीराम की बात सुनकर दरबार के अन्य लोग हंसने लगे और सोचने लगे जिन चोरों को राज्य की सेना मिलकर नहीं पकड़ पा रहे हैं उसे तेनाली अकेले कैसे पकड़ेगा।

अगले दिन सुबह राज्य के कुछ लोग बात कर रहे थे की राज्य के सबसे बड़े सेठ लक्ष्मी चंद को एक नया मंत्र पता चला है जिसके मुताबिक तिज़ोरी खोल कर सोने से भी कोई चोर चोरी नहीं कर सकता। यह बात जब चोरों के कान में लगी तो वो खुश हुए।

उसी रात वो चोर सेठ लक्ष्मी चंद के घर पहुंचे। उन्होंने देखा की तिजोरी खुला हुआ है तो वो बहुत खुश हुए और उन्होंने अँधेरे में चुपके से सभी पैसे और कीमती सामन को चोरी कर लिया।

अगले दिन सुबह दरबार में जब यह बात पहुंची तो राजा सेठ पर क्रोधित हुए और बोले जब तुम जानते ही थे की राज्य में चोरी हो रही है तो तुम्हें तिज़ोरी खुला रखने की आवश्यकता क्या था? तभी सभा में तेनालीराम पहुंचे उनके पीछे दो लोगों को बांध कर रखा गया था। राजा ने पुछा ये कौन हैं? तब तेनाली ने बताया ये वो चोर हैं जो कुछ दिनों से राज्य में चोरी कर रहे हैं।

राजा ने तेनालीराम से पुछा कि तुमने ऐसा कैसे किया? तब तेनाली ने बताया – कल मैंने ही सेठ लक्ष्मी चंद को तिजोरी खुला रखने के लिए कहा था और पुरे राज्य में अपने कुछ लोगों के द्वारा इस बात को फैला दिया। सेठ के कमरे में मैंने सभी जगह जमीन पर काला रंग बिछा दिया था।

रात को जब चोर चोरी करने के लिए गए तो काला रंग उनके पैरों में लग गया। जब पैरों के निशान की मदद से हमने उनका पीछा किया तो पता चला कि उन चोरों से हमारे राज्य के पुराने मंत्री चोरी करवा रहे थे। इस प्रकार हमने चोरों को और उस पुराने मंत्री को पकड़ लिया।

राजा बहुत खुश हुए और उन्होंने तेनालीराम का धन्यवाद किया और इनाम भी दिया।

कहानी 2 – राजा की चिंता – बुढा राजदरबारी ने राज्य छोड़ा Worried King – Old Courtier Left the State (Tenali Raman Educational Story for Kids in Hindi)

एक बार की बार है दरबार में राजा कृष्णदेव राय और मंत्रीगण बैठे हुए थे। तभी एक बूढ़े राज दरबारी देव परियां ने राजा से कहा की अब वह बहुत बुध हो चूका है और वह अब अपने गाँव जाकर अपना आखरी समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहता हूँ। राजा ने उस बूढ़े दरबारी को मना करते हुए कहा कि – आप रुक जाईये हमें आपकी सलाह की बहुत आवश्यकता है।

परन्तु वह दरबारी अत्यंत कमज़ोर और बुढा हो चूका था इसलिए राजा कृष्ण देव राय उसे मना ना कर सके और दरबार के कार्यों से मुक्त कर दिया और उसे सम्मान के साथ उन्हें भेजा।

उस दरबारी के जाने के बाद राजा को बहुत दुख हुआ क्योंकि राजा उनका बहुत आदर करते थे और वह उनके मुख्य सलाहकारों में से एक थे। राजा बहुत दुखी हुए और उन्होंने अपने राज्य के कार्यों पर भी ध्यान देना छोड़ दिया।

तेनालीराम उनके राजा के इस बदलाव को समझ गए और उन्होंने इसका हल निकालने का एक तरकीब सोचा। अगले दिन से तेनाली दरबार में नहीं गए। ऐसा करते करते एक हफ्ता हो गया तेनाली फिर भी दरबार नहीं आये। जब राजा ने अपने सैनिक को तेनाली के घर भेजा तो वहां भी ताला लगा हुआ था।

सैनिक जब दरबार लौटे तो उन्होंने राजा को बताया की उनके घर में तो ताला लगा है और लगता है तेनालीराम हमारा राज्य छोड़ कर चले गए। तभी दरबार में बैठे एक सलाहकार ने राजा से कहा – हे महाराज आप मन को शांत करने के लिए क्यों ना राज्य का दौरा कर आयें? यह बात राजा को पसंद आई और राजा राज्य का सैर करने निकले।

राज्य का सैर करते-करते राजा नदी किनारे पहुंचे वहां वो नदी के सुन्दर नीले रंग के पानी को देखकर मुग्ध हो गए और राजा ने देखा की वहां एक साधू बैठा हुआ है। घूमने के बाद राजा अपने महल में लौट आते हैं।

अगले दिन राजा फिर से नदी किनारे जाते हैं वहां वो दोबारा नदी के पानी को देख कर उसकी सुन्दरता का वर्णन करने लगते हैं। तभी वह साधू राजा की बात सुन कर हसने लगता है।

राजा को समझ नहीं आता की साधू क्यों हंस रहा है और वह साधू से हंसने का कारण पूछते हैं। तब वह साधू राजा को बताते हैं कि कल जो पानी आपने देखा था वह अब बह चूका है और नया पानी बह कर आ चूका है।

इसी प्रकार हमारे जीवन में लोगों का आना और जाना भी लगा रहता है इसलिए उनके जाने से हमें नहीं रूकना चाहिए। आप अपने बूढ़े दरबारी के जाने पर इतने दुखित क्यों हैं?

राजा ने उत्तर दिया – परन्तु तेनालीराम जो जवान है और जिसे मैं बहुत पसंद करता हूँ वो मुझे क्यों छोड़ कर चले गए। क्या आप अपनी शक्ति से बता सकते हैं अभी तेनाली कहाँ हैं?

साधू ने उत्तर दिया – मैं जरूर इसी वक्त आपके सामने तेनालीराम को ला सकता हूँ पर उसके लिए आपको एक वचन देना होगा कि आप इस राज्य को बिना किसी चिंता के चलायें और खुश रहें। ऐसा कह कर उस साधू ने अपना असली रूप दिखाया। वह तेनालीराम था जिसने साधू का रूप धारण किया था।

राजा कृष्णदेव राय बहुत खुश हुए और उन्होंने तेनाली को गले से लगा लिया।

कहानी 3 – इमानदार तेनालीराम की कहानी Honest Tenali Rama Story for Childrens in Hindi

तेनाली रामन अपने दिमाग के बल पर बार-बार अपने राज्य के लोगों की मदद करते थे। दरबार के ज्यादातर लोग तेनालीराम के शौहरत से जलते थे और हमेशा राजा को तेनाली के खिलाफ भड़काते रहते थे। वैसे तो राजा तेनाली पर पूरा विश्वास करते थे पर बहुत दिन तक बार-बार तेनाली के खिलाफ भड़काने के कारण राजा को भी कुछ शक सा हो गया।

अगले दिन जब सुबह दरबार का कार्य शुरू हुआ तो राजा ने तेनालीराम से कहा – तेनालीराम मैं तुम्हरी बहुत शिकायत सुन रहा हूँ कि तुम राज्य के लोगों को ठग रहे हो और उनसे पैसे लूट रहे हो।

तेनालीराम ने राजा को उत्तर देते हुए पुछा – क्या आपको उनके इस बात पर विश्वास है। राजा ने उत्तर दिया – हाँ, अगर तुम बेगुनाह हो तो साबित करो। तेनाली को यह सुन कर बहुत दुख हुआ और वह बिना कुछ कहे ही वहां से निकल गया।

अगले दिन एक सैनिक राजा के लिए एक पत्र लेकर आया। वह पत्र तेनाली का था जिसमें लिखा हुआ था – प्रणाम महाराज, मैंने कई वर्षों तक इमानदारी से आपके राज्य में काम किया है पर आज मुझ पर झूठा आरोप लगाया गया है और मेरी बेगुनाही साबित करने का एक ही रास्ता था मैं अपनी जान ले लूं।

राजा यह जान कर चिंतित हो गए और चिल्लाने लगे वापस आ जाओ तेनाली यह साबित करने का सही तरिका नहीं है। तभी दरबार में बैठे एक के बाद एक मंत्री और लोग तेनाली की तारीफ करने लगे और उसके कार्यों का गुण गाने लगे। तेनाली वहीँ भेस बदलकर चुप कर सब कुछ देख रहा था। तभी तेनाली अपने असली भेस में आगे आये।

तेनाली को देख कर राजा खुश हुए। तब तेनाली ने राजा से कहा – हे महाराज इस दरबार में बैठे सभी लोगों ने मेरे विषय में अच्छा ही कहा, क्या इससे कोई अच्छा रास्ता है यह बताने के लिए कि मैं इमानदार हूँ। राजा ने तेनाली से क्षमा माँगा और अपना गलती माना।

Featured Image Source – Chotoonz TV

You Might Also Like

पंचतंत्र की कहानी: ब्राह्मण का सपना | Brahmin Dream Story In Hindi

पंचतंत्र की कहानी: मस्तिष्क पर चक्र | The Four Treasure-Seekers Panchatantra Story In Hindi

पंचतंत्र की कहानी: दो सिर वाला जुलाहा | Do Sir Wala Julaha

ब्राह्मण, बकरी और तीन ठग | The Brahmin & Three Crooks Story In Hindi

Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Brothers Story – Tit for Tat..!!
Next Article Swami Vivekananda – Sadhu Arrogance

Latest News

The Other Side Of The Wall
Motivation November 14, 2022
Practice Makes Perfect – Don’t Quit!
Motivation November 14, 2022
Laziness won’t get you anywhere
Motivation November 14, 2022
Don’t say something you regret out of anger
Motivation November 14, 2022

You Might also Like

Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

पंचतंत्र की कहानी: ब्राह्मण का सपना | Brahmin Dream Story In Hindi

Moral Stories
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

पंचतंत्र की कहानी: मस्तिष्क पर चक्र | The Four Treasure-Seekers Panchatantra Story In Hindi

Moral Stories
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

पंचतंत्र की कहानी: दो सिर वाला जुलाहा | Do Sir Wala Julaha

Moral Stories
Panchatantra Stories in Hindi (पंचतंत्र की कहानियां)

ब्राह्मण, बकरी और तीन ठग | The Brahmin & Three Crooks Story In Hindi

Moral Stories
Moral Stories a collection of best educational, inspirational, motivational stories and fables for everyone of any age in English and Hindi. “Learning What Matters” – Is what we at moralstories.net focus on.
  • Fables
  • Education
  • Family
  • Inspiration
  • Life
  • Love
  • Motivation
  • Famous Personalities
  • Funny
  • Hindi Stories – लघु कथा
  • Akbar-Birbal Stories – अकबर-बीरबल की कहानियां
  • Fairy Tales Stories – परी कथाएं

© 2023 Moral Stories. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?